गुरुवार, 5 नवंबर 2026 गुर, 5 नवं |
संस्करण:
Top Stories

महापौर की कुर्सी के लिए चल रही नूरा-कुश्ती, कांग्रेस और बीजेपी कर रही अपना मेयर बनाने का दावा

TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के नगर पालिक निगम में महापौर चुनाव की तारीख जैसे-जैसे

करीब आती जा रही है वैसे ही राजनीतिक सरगर्मियां तेज होती जा रही है। बीजेपी के  29 व शेष निर्दलीय

पार्षद हैं, जो बीजेपी को समर्थन देने के लिए तैयार हैं। यदि ऐसा होता है तो नगर निगम रायपुर में उनका

महापौर बन जाएगा।

 

ऐसी जानकारी मिली है कि बीजेपी महिला चेहरे पर दांव लगा सकती है। इसके लिए पार्टी के नेता पार्षदों

की आम राय बनाने में जुटे हुए हैं। इतना ही नहीं बीजेपी नेताओं को कांग्रेस पार्टी की गुटबाजी से भी खासी

उम्मीदे हैं।

 

बीजेपी के नेताओं का कहना है कि कांग्रेस में महापौर चेहरों के बीच जमकर नूरा-कुश्ती चल रही है। जिसका

लाभ उन्हें मिलेगा, रायपुर नगर निगम में इस बार बीजेपी का ही माहपौर बनेगा यह चुनाव के दिन ये तय हो जाएगा।

 

बहुमत की स्थिति में है कांग्रेस

प्रदेश कांग्रेस के नेता नगर निगम में बीजेपी के महिला चेहरे पर दांव लगाने को राजनीतिक शिगुफा कह रहे हैं।

कांग्रेस पार्टी के नेताओं का कहना है कि बीजेपी सर्वाधिक महिला विरोधी पार्टी है। ऐसे में किसी महिला को मेयर

का प्रत्याशी बनाने की दलील गलत है। कांग्रेस रायपुर नगर निगम में लगभग बहुमत की स्थिति में है। कुछ ऐसे

पार्षद हैं जिन्होंने पार्टी से बागी होकर चुनाव जीते हैं, वे कांग्रेस को समर्थन देने के लिए तैयार हैं मेयर कांग्रेस

पार्टी का पार्षद ही बनेगा।

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।

Rverma
लेखक / पत्रकार:

Rverma

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन