मुंबई। कोरोना से बुरी तरह जूझ रही देश की आर्थिक राजधानी मुंबई को बचाने मेयर किशोरी पेडणेकर नर्स की ड्रेस में देखी गईं। मेयर किशोरी पेडणेकर पेश से नर्स रही हैं, ऐसे में वह मुश्किल हालात में मुंबई को बचाने के लिए अस्पताल में पहुंचीं। मुंबई में कोरोना के लगातार बढ़ते मामलों के बीच किशोरी पेडणेकर ने स्वास्थ्यकर्मियों को हौसला देने के लिए यह कदम उठाया है।


मुंबई को कोरोना से बचाने के लिए बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) ने कमर कस ली है। कोरोना के खिलाफ इस जंग में मेडिकल स्टाफ पर काम का तनाव ज्यादा है। नर्स की पढ़ाई कर रही छात्राओं का हौसला बढ़ाने के लिए मुंबई की मेयर खुद नर्स के कपड़ों में बीएमसी के नायर अस्पताल में पहुंचीं। नायर अस्पताल में नर्सिंग का कोर्स कर रही सेकंड और थर्ड इयर की छात्राओं का हौसला बढ़ाने के लिए मेयर किशोरी पेडणेकर ने लेक्चर भी लिया।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

See also  MMBS-BDS में प्रवेश के लिए बदला शैड्यूल, अब स्टूडेंट इस तारीख तक कर सकेंगे Online आवेदन

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।

 

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।