चंडीगढ़। उत्तराखंड के चमौली जिले के गोविंदघाट में शनिवार सुबह बादल (cloud) फटने की खबर के बाद हड़कंप मच गया। हालांकि घटना में किसी प्रकार के हताहत की जानकारी नहीं है, लेकिन काफी नुकसान होने की सूचना मिल रही है। घटना के बाद अचानक पहाड़ी से आए मलबे के कारण कई घरों को नुकसान पहुंचा। गोविंदघाट में बादल (cloud) फटने की घटना से श्रीहेमकुंड की यात्रा को कुछ दिनों के लिए रोक दिया गया है।

सड़क का काफी बड़ा हिस्सा पानी में बह गया

गोविंदघाट से मिल रही सूचनाओं के अनुसार, काफी संख्या में संगत के गुरूद्वारा साहिब में रुके होने की जानकारी मिल रही है। हालांकि बताया जा रहा है कि उन्हें किसी प्रकार से कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। बादल (cloud) फटने की घटना के बाद गोविंदघाट की मुख्य सड़क का काफी बड़ा हिस्सा पानी में बह गया है। यहां की पहाड़ियों से मलबा गिर कर वाहनों और घरों पर आ गया। जिससे कई गांवों में नुकसान होने की सूचना है।

गुरूद्वारा श्री गोविंदघाट के मैनेजर सेवा सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि आज सुबह बादल (cloud) फटने की घटना हुई है। जिस कारण गुरूद्वारा साहिब के पास खड़ी एक पहाड़ी का काफी बड़ा हिस्सा मलबे के रूप में पार्किंग में खड़ी गाड़ियों पर गिर गया। जिससे गाड़ियों का नुकसान हुआ है।

उन्होंने कहा कि गुरूद्वारा साहिब व अन्य बिल्डिंगों को किसी प्रकार से कोई नुकसान नहीं हुआ है। यहां पहुंची हुई सारी संगत पूरी तरह से सुरक्षित है। उन्होंने कहा कि सुरक्षा के तौर पर अभी यात्रा को कुछ दिनों के लिए रोक दिया गया है। प्रशासन की ओर से प्रभावित गांवों के लोगों को सहायता देने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।