मोदी के जन्मदिन पर भाजपा नेताओं ने मंदिरों में की चूने से पुताई, सार्वजनिक स्थानों पर लगाया झाड़ू

रायपुर। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस के अवसर पर राजधानी रायपुर में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सहित सांसद और विधायकों ने स्वच्छता अभियान चलाया, साथ ही मंदिरो की चूने से पुताई भी की।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय, सांसद सुनील सोनी, विधायक बृजमोहन अग्रवाल, राजेश मूणत, श्रीचंद सुंदरानी सहित तमाम भाजपा नेताओं ने रेलवे स्टेशन और पंडरी बस स्टैंड में, स्वच्छता अभियान चलाया। इन नेताओं ने यहाँ सामूहिक रूप से झाड़ू से साफ-सफाई की।

साथ ही कार्यकर्ताओं को साल में कम से कम 80 दिन स्वच्छता की मुहिम चलाने की शपथ दिलाई। भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा रायपुर ज़िला द्वारा ज़िला अध्यक्ष सुनील चौधरी के नेतृत्व में पंडरी बस स्टैंड स्थित संकटमोचन श्री हनुमान मन्दिर की सफ़ाई कर रंगरोगन किया गया।

सफाई अभियान के बाद भाजपा के इन नेताओं ने पंडरी में मंदिरों की पुताई का कार्य किया। सभी प्रमुख नेताओं ने मंदिर के बाहरी दीवार पर बारी-बारी से चूना पोता। इसके अलावा फल वितरण का कार्यक्रम भी रखा गया।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू और वॉट्सएप, पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।