रायपुर, 20 जनवरी 2020,  गणतंत्र दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ की राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके 26 जनवरी को राजधानी रायपुर के पुलिस परेड मैदान में झण्डा फहराएंगी। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल बस्तर जिला मुख्यालय जगदलपुर में ध्वजारोहण करेंगे।

विधानसभा अध्यक्ष श्री चरणदास महंत कोरबा में और उपाध्यक्ष श्री मनोज सिंह मण्डावी कांकेर जिला मुख्यालय में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे। राज्य शासन के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जिला मुख्यालयों में ध्वजारोहण करने वाले मुख्य अतिथियों की सूची जारी कर दी गई है।

इसी प्रकार मंत्री श्री जयसिंह अग्रवाल जांजगीर-चांपा में,

श्री टी.एस. सिंहदेव सरगुजा (अम्बिकापुर) में,

डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम सूरजपुर में,

श्री अमरजीत भगत जशपुर में,

श्री ताम्रध्वज साहू बिलासपुर में,

श्री उमेश पटेल रायगढ़ में,

डॉ. शिवकुमार डहरिया बलौदाबाजार-भाटापारा में,

गुरू रूद्र कुमार बेमेतरा में,

श्रीमती अनिला भेंड़िया बालोद में,

श्री मोहम्मद अकबर कवर्धा में,

श्री रविन्द्र चौबे दुर्ग में और

श्री कवासी लखमा सुकमा जिला मुख्यालय में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे।

See also  Airtel यूजर्स को तगड़ा झटका: रातों-रात महंगे हुए रिचार्ज प्लान, अब 84 दिन की वैलिडिटी के लिए ढीली करनी होगी जेब

सरगुजा क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री खेलसाय सिंह कोरिया में और उपाध्यक्ष श्री वृहस्पत सिंह बलरामपुर-रामानुजगंज में, उपाध्यक्ष श्री गुलाब कमरो गरियाबंद जिले में ध्वजारोहरण करेंगे।

मध्यक्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री लालजीत सिंह राठिया मुंगेली में एवं उपाध्यक्ष डॉ. श्रीमती लक्ष्मी धु्रव धमतरी में, बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री लखेश्वर बघेल बीजापुर में और उपाध्यक्ष श्री संतराम नेताम दंतेवाड़ा में ध्वजारोहण करेंगे।

सांसद श्री दीपक बैज नारायणपुर में, विधायक श्री धनेन्द्र साहू महासमुंद में, श्री सत्यनारायण शर्मा राजनांदगांव में और श्री मोहनलाल मरकाम कोण्डागांव जिला मुख्यालय में आयोजित गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे।

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।