गुरुवार, 5 नवंबर 2026 गुर, 5 नवं |
संस्करण:
Top Stories

छत्तीसगढ़ में 72% आरक्षण के विरोध में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन

TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

रायपुर। प्रदेश में 72% आरक्षण (Reservation) को लेकर आज राजधानी में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया। यह प्रदर्शन सामान्य वर्ग सुरक्षा हित आंदोलन के बैनर तले बूढ़ातालाब धरना स्थल किया गया। प्रदर्शन में कई सामाजिक संगठन (social organization) व समान्य लोगों द्वारा  समर्थन प्राप्त हुआ। संस्था के सदस्यों ने तहसीलदार के द्वारा राज्यपाल व मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंप कर 72% आरक्षण को लागू न करने की अपील की।

उन्होंने कहा कि अगर छत्तीसगढ़ सरकार (Chhattisgarh Government) हमारी बातों को नहीं मानती है तो आगे चलकर उग्र आंदोलन किया जाएगा।  72% आरक्षण के चलते छत्तीसगढ़ के सामान्य वर्ग के लोगों में गुस्सा है। डॉ उत्कर्ष त्रिवेदी (Dr. Utkarsh Trivedi) ने बताया कि आरक्षण सामान्य वर्ग के लोगो के लिए एक अभिशाप का रूप ले रहा है। आजादी के 72 वर्ष बाद भी जो आरक्षण की सीमा कम होनी थी वह आज भी बढ़ती जा रही। आरक्षण दीमक की तरह प्रतिभावान छात्रों को खाते जा रहा है। आज के कार्यक्रम में मुख्य रूप से डॉक्टर उत्कर्ष त्रिवेदी, डॉक्टर अभिषेक खंडेलवाल, वेद राजपूत, शुभंकर द्विवेदी, कैलाश शर्मा सहित सैकड़ों की संख्या में युवा छात्र, महिला समूह व छात्राएं उपस्थित थे।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।

Rverma
लेखक / पत्रकार:

Rverma

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन