गुरुवार, 5 नवंबर 2026 गुर, 5 नवं |
संस्करण:
Top Stories

महंगाई की मार: आम आदमी को रूला रहा प्याज, दाम आसमान पर..

TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

नई दिल्ली/रायपुर। महंगाई के इस दौर में प्याज की बढ़ती कीमतों ने आम आदमी (common man) की कमर तोड़कर रख दी है। प्याज (onion) का दाम इन दिनों आसमान छूता जा रहा है। प्याज (onion) ने अब आम आदमी (common man) को रुलाना शुरू कर दिया है। देशभर में इन दिनों प्याज (onion) का थोक भाव 45-50 रुपए प्रति किलो के आंकड़े को छूने लगा है। देश के साथ ही राजधानी रायपुर में भी प्याज का दाम आसमान छूने लगा है।

प्याज का थोक भाव 45-50 रुपए प्रति किलो

जानकारी के मुताबिक साल 2015 के बाद इस साल प्याज (onion) की कीमतों में सबसे बड़ा उछाल देखने को मिल रहा है। रायपुर के प्याज कारोबारी ने बताया कि बाजार में प्याज का थोक भाव 45-50 रुपए प्रति किलो पहुंच गया है। वहीँ चिल्हर में दुकानदार 50-60 रुपये प्रति किलो के दाम पर प्याज की बिक्री कर रहे हैं। ऐसे में अंदाजा लगाया जा सकता है कि इन दिनों प्याज आम आदमी की जेब खाली करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा है।

इधर देश की राजधानी दिल्ली स्थित आजादपुर मंडी (Azadpur Mandi) में प्याज का थोक भाव 50 रुपये प्रति किलो हो गया है। वहीं, एशिया की सबसे बड़ी प्याज मंडी महाराष्ट्र (Maharashtra) के लासलगांव (Lasalgaon) में भी प्याज 50 रुपये प्रति किलो बिकने लगा है। कारोबारियों ने बताया कि देश में प्याज का स्टॉक काफी कम है, जिसके कारण मंडियों में आवक कम हो रही है। खपत के मुकाबले आवक कम होने से प्याज की कीमत बढ़ रही है।

बता दें कि दक्षिण भारत के राज्यों में भारी बारिश के कारण प्याज की फसल खराब होने व नई फसल की तैयारी में विलंब हो जाने की आशंकाओं से प्याज की आवक में कमी हो रही है।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।

Rverma
लेखक / पत्रकार:

Rverma

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन