रायपुर। (university college online class) छत्तीसगढ़ के सभी विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2020-21 के लिए एक नवम्बर से ऑनलाइन क्लास शुरू होगी। उच्च शिक्षा विभाग द्वारा आज यहां मंत्रालय महानदी भवन से आदेश जारी कर प्रदेश के सभी राजकीय विश्वविद्यालयों के कुलसचिवों एवं सभी महाविद्यालयों के प्राचायों को एक नवम्बर से ऑनलाइन शुरू करने के निर्देश दिए हैं।

उच्च शिक्षा विभाग द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि पूर्व में स्नातक प्रथम वर्ष में एक अगस्त से प्रवेश प्रारंभ करने तथा माह सितंबर से चरणबद्ध तरीके से ऑनलाइन शिक्षण प्रारंभ करने के आदेश जारी किए गए थे। किन्तु कोविड-19 के कारण सार्वजनिक परिवहन की व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित नहीं होने तथा राज्य के विभिन्न जिलों में समय-समय पर लॉकडाउन के कारण प्रवेश की प्रक्रिया पूर्ण नहीं हो सकी थी। उक्त परिस्थितियों को देखते हुए राज्य शासन द्वारा प्रवेश की अंतिम तिथि बढ़ाकर 29 अक्टूबर कर दिया गया है।

See also  Lawyership Banned : BCI का बड़ा एक्शन! CJI पर जूता फेंकने वाले वकील पर कार्रवाई, पूरे देश में वकालत पर लगाई रोक…

जारी आदेश में कहा गया है कि प्रदेश के सभी विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों में प्रायः सभी विषयों की परीक्षाएं संपन्न हो चुकी है और परीक्षा परिणाम भी घोषित होना प्रारंभ हो गया है। यूजीसी द्वारा शिक्षण कार्य एक नवम्बर से प्रारंभ करने के निर्देश के तारतम्य में राज्य शासन द्वारा प्रदेश के सभी विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों में एक नवम्बर से ऑनलाइन अध्यापन कार्य शुरू करने के निर्देश जारी किए गए हैं।

Chhattisgarhसेजुड़ीHindi News केअपडेटलगातारहासिलकरनेकेलिएहमेंFacebookपर Like करें, Twitterपर Follow करेंऔरYoutubeपरहमें subscribe करें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।