कोरोना काल में बढ़े ऑनलाइन फ्रॉड के मामले... KYC Update के झांसे में न आएं वर्ना हो जाएगा आपका अकाउंट खाली

टीआरपी डेस्क। कोरोना काल में ऑनलाइल लेनदेन बढ़ने के साथ ही फ्रॉड के मामले भी बढ़े हैं। आजकल साइबर अपराधी केवाईसी अपडेट (KYC Update) का झांसा देकर लोगों को अपने जाल में फंसा रहे हैं। इसे देखते हुए देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने अपने ग्राहकों को केवाईसी फ्रॉड को लेकर आगाह किया है।

एसबआई ने अपने ट्वीट में ग्राहकों को सावधान करते हुए कहा, केवाईसी धोखाधड़ी वास्तविक है, और यह पूरे देश में फैल गया है। किसी भी केवाईसी अपडेट लिंक पर क्लिक न करें।

SBI ने ट्वीट में कहा, केवाईसी फ्रॉड वास्तविक है। यह पूरे देश में फैल गया है। जालसाज आपका पर्सनल डिटेल्स प्राप्त करने के लिए बैंक/कंपनी के प्रतिनिधि बनकर एक टेक्स्ट संदेश भेजता है। ऐसे साइबर अपराधों की रिपोर्ट http://cybercrime.gov.in पर करें।

See also  CM भूपेश बघेल दिल्ली के लिए हुए रवाना, नक्सल ,कोरोना,धान खरीदी को लेकर केंद्रीय मंत्रियों से करेंगे मुलाकात

सेफ्टी टिप्स भी बताए

– किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक करने से पहले सोचें।
– बैंक किसी ग्राहक को केवाईसी अपडेट के लिए कभी भी कोई मैसेज नहीं भेजता।
– अपना मोबाइल नंबर और कंफिडेंशियल डेटा किसी से भी शेयर न करें।

सरकार ने भी किया सावधान

गृह मंत्रालय ने भी KYC फ्रॉड को लेकर चेतावनी दी है। गृह मंत्रालय ने कहा है कि केवाईसी/रिमोट एक्सेस ऐप फ्रॉड से सावधान रहें। आजकल फ्रॉड करने वाले कॉल या SMS कर लोगों को केवाईसी कराने को कह रहे हैं। इस तरह वो लोगों से उनकी पर्सनल डेटा हासिल कर अपराधिक गतिविधियों को अंजाम दे रहे हैं।

केवाईसी यानी अपने ग्राहक को जानिए। बैंकों द्वारा यह सुनिश्चित करने के लिए कि उनके ग्राहक वास्तविक हैं, यह एक महत्वपूर्ण कदम है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने बैंकों और अन्य रेग्युलेटेड फाइेंशियल संस्थाओं से कहा था कि वे 31 दिसंबर 2021 तक केवाईसी अपडेट नहीं करने वाले ग्राहकों पर कोई जुर्माना नहीं लगाएं।

See also  सलमान खुर्शीद के बाद राशिद अल्वी के बयान पर बवाल कहा- जय श्रीराम कहने वाले मुनि नहीं राक्षस
Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।