पेगासस पर विपक्ष का प्रहार... राहुल ने सरकार को घेरा कहा सरकार ने ऐसा क्यों किया?

टीआरपी डेस्क। कृषि कानून हो या फिर पेगासस जासूसी विवाद विपक्ष द्वारा कई मसलों पर संसद के दोनों सदनों में हंगामा किया जा रहा है। मॉनसून सत्र (Monsoon Session) में अबतक कई बार संसद की कार्यवाही को रोकना पड़ा है, सदन में विपक्ष का ज़बरदस्त विरोध प्रदर्शन जारी है।

इसी गतिरोध पर अब कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने सरकार पर हमला बोला है, तो वहीं भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने राहुल गांधी पर पलटवार किया है।

सरकार पर राहुल गांधी का निशाना

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी बुधवार को एक बार फिर केंद्र सरकार पर बरसे। विपक्षी नेताओं के साथ साझा प्रेस वार्ता करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि केंद्र सरकार संसद में पेगासस मामले पर चर्चा नहीं करनी चाहती है। हमें सरकार जवाब दे कि उसने पेगासस का इस्तेमाल किया या नहीं।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि विपक्ष की आवाज़ को संसद में दबाया जा रहा है, हमारा सिर्फ यही सवाल है कि क्या देश की सरकार ने पेगासस को खरीदा या नहीं। क्या सरकार ने अपने लोगों पर पेगासस हथियार का इस्तेमाल किया या नहीं।

See also  Rahul Gandhi Letter: छात्र प्रदर्शन पर अमित शाह को पत्र, पैलेट गन के इस्तेमाल पर उठाए सवाल

राहुल गांधी ने कहा कि देश में मेरे खिलाफ, सुप्रीम कोर्ट, मीडिया और अन्य लोगों के खिलाफ पेगासस के हथियार का प्रयोग किया गया। सरकार ने ऐसा क्यों किया, वह इसका जवाब दे। हम संसद को चलने से नहीं रोक रहे हैं, बल्कि अपनी आवाज़ बुलंद करना चाह रहे हैं।

राहुल पर बीजेपी का पलटवार

कांग्रेस पर निशाना साधते हुए भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता संबित पात्रा ने राहुल गांधी को आड़े हाथों लिया। संबित ने कहा कि राहुल बोल रहे हैं कि आज विपक्ष एकजुट है, हमने दो साल पहले ऐसा कर्नाटक में देखा था लेकिन उसका क्या हुआ।

संबित पात्रा ने कहा कि यूपी में भी दो युवा साथ आए थे उसका क्या हुआ, विपक्षी नेता सिर्फ अपने परिवार और भविष्य को लेकर चिंतित हैं। बीजेपी नेता ने कहा कि राहुल-सोनिया-प्रियंका को सिर्फ अपने भविष्य की चिंता है, ऐसा ही अखिलेश यादव और लालू यादव के परिवार के साथ है।

See also  छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने इस केंद्रीय राज्यमंत्री के खिलाफ खोला मोर्चा, आज होगा राज्यव्यापी प्रदर्शन

बीजेपी नेता ने कहा कि कोरोना की दूसरी लहर के दौरान विपक्ष चर्चा की बात कर रहा था, अब जब सदन चल रहा है तो संसद में हंगामा कर रहा है। प्रधानमंत्री ने चर्चा के लिए सर्वदलीय बैठक बुलाई, उसका भी विपक्ष ने बायकॉट किया।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम और वॉट्सएप पर.

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।