बिलासपुर/रायपुर। बिलासपुर हाईकोर्ट ने पूर्व मुख्यमंत्री रमन​ सिंह के प्रमुख सचिव रहे पूर्व नौकरशाह अमन सिंह को आय से अधिक संपत्ति के मामले में सुनवाई करते हुए बड़ी राहत दी है।

शुक्रवार को हाईकोर्ट की डिविजन बैंच ने पूर्व मुख्यमंत्री रमन​ सिंह के प्रमुख सचिव रहे अमन सिंह के ईओडब्ल्यू द्वारा सीज किए गए उनके सेलरी अकांउट को बहाल करने का आदेश जारी किया है।

बता दें कि अमन सिंह के खिलाफ आरटीआई एक्टिविक्ट उचित शर्मा ने आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में राज्य सरकार से शिकायत की थी। शिकायत की जांच के लिए मामला ईओडब्ल्यू को सौंपा गया था।

अमन सिंह ने इस मामले में हाईकोर्ट में ईओडब्ल्यू द्वारा उनके सेलरी अकांउट को सीज किए जाने की चुनौती दी थी। बिलासपुर हाईकोर्ट की डिविजन बैंच ने आज मामले की सुनवाई करते हुए उनके सेलरी अकांउट को बहाल करने का आदेश जारी किया है।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।

 

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।