राज्य में सरकारी व प्राइवेट ऑफिसों को 100% स्टाॅफ के साथ खोलने का आदेश, रोजाना 3 लाख लोगों का होगा फ्री वैक्सीन

टीआरपी डेस्क। गुजरात सरकार ने सभी प्राइवेट और सरकारी आफिसों को 7 जून से खोलने का आदेश दे दिया है। ऑफिस खोलने के लिए संख्या की पाबंदी को खत्म कर दी गई है। कोविड प्रोटोकाॅल का पालन करते हुए 100 प्रतिशत स्टाॅफ को आने की अनुमति दे दी गई है। मुख्यमंत्री कार्यालय से यह आदेश जारी किया गया है। हालांकि, राज्य में कोविड रेस्ट्रिक्शंस को 11 जून तक बढ़ा दिया गया है।

रोज तीन लाख लोगों को फ्री वैक्सीनेशन

राज्य सरकार ने तीन लाख वैक्सीन रोज फ्री में लगाया जा रहा है। इसमें 2.25 लाख वैक्सीन प्रतिदिन 18-44 उम्र के लोगों को लगाया जाएगा जबकि 75 हजार वैक्सीन 45 साल से अधिक उम्र वाले लोगों को लगाया जाएगा। यह फ्री वैक्सीनेशन 1200 वैक्सीन सेंटर्स पर हो रहा है। राज्यभर में चार जून से यह वैक्सीनेशन अभियान चलाया जा रहा।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर
See also  शादी कार्ड पर छपवाया QR कोड, मेहमानों से कहा- गिफ्ट और लिफाफे के बजाय करें मनी ट्रांसफर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।