बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
Top Stories

सर्वाधिक पॉपुलर 11 मुख्यमंत्रियों में 9 गैर भाजपाई, टॉप-5 में उद्धव-ममता, योगी सिर्फ 29% की पसंद- सर्वे

सर्वाधिक पॉपुलर 11 मुख्यमंत्रियों में 9 गैर भाजपाई, टॉप-5 में उद्धव-ममता, योगी सिर्फ 29% की पसंद- सर्वे
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

टीआरपी डेस्क। हाल ही में एक संस्था द्वारा किए गए सर्वे के मुताबिक देश सर्वाधिक पॉपुलर 11 मुख्यमंत्रियों के नामों में 9 गैर बीजेपी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के नाम सामने आए हैं। योगी आदित्यनाथ को महज 29% प्रतिशत लोगों का साथ मिला है। टॉप पांच मुख्यमंत्रियों में उद्धव ठाकरे और ममता बनर्जी का नाम शामिल है।

सबसे लोकप्रिय मुख्यमंत्रियों के नाम में एमके स्टालिन पहले नंबर हैं। दूसरे नंबर पर नवीन पटनायक का नाम सामने आया है। विजयन, उद्धव ठाकरे और ममता बनर्जी को तीसरे, चौथे और पांचवे स्थान पर रखा गया है। इस लिस्ट में भाजपा से मात्र बीजेपी के हिमंत बिस्व सरमा और योगी आदित्यनाथ को ही जगह मिल सकी है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को भी इस लिस्ट में जगह मिली है।

बताते चलें कि इस सर्वे के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता एक साल में 66 फीसदी से गिरकर 24 प्रतिशत पर आ गई है। इस सर्वे में पूछा गया था कि भारत के लिए सबसे उपयुक्त अगला पीएम कौन होना चाहिए? अगस्त 2021 में सिर्फ 24 फीसदी लोगों ने मोदी को अपनी पहली पसंद बताया, जबकि जनवरी 2021 में वह इस मामले में 38 फीसदी लोगों की पसंद थे। वहीं, अगस्त 2020 में पीएम के लिए 66 फीसदी जनता ने मोदी को अपनी पहली पसंद बताया था।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू और वॉट्सएप, पर…

Rverma
लेखक / पत्रकार:

Rverma

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन