इस्लामाबाद/नई दिल्ली। Oxford-AstraZeneca Corona Vaccine कोरोना वैक्सीन के लिए चीन से कोई रिस्पांस न मिलने पर Pakistan पाक को भारत की याद आई और तनावपूर्ण रिश्‍तों के बावजूद पाकिस्‍तान के रेगुलेटरी अथॉर्टी ने भारत में बनी ऑक्‍सफर्ड-एस्‍ट्राजेनेका कोरोना वायरस वैक्‍सीन के आपातकालीन इस्‍तेमाल की मंजूरी दे दी है।

इसके लिए इमरान सरकार ने पिछले दरवाजे से वैक्सीन हासिल करने की कोशिशें तेज कर दी है। पाकिस्‍तान अपनी 20 फीसदी आबादी के लिए यह वैक्‍सीन भारत के साथ द्विपक्षीय समझौते के तहत नहीं बल्कि कोवैक्‍स योजना के तहत हासिल करेगा।

इमरान के विशेष सहायक डॉक्‍टर ने की पुष्टि

पाकिस्‍तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के विशेष सहायक डॉक्‍टर फैसल सुल्‍तान ने कहा क‍ि भारत में बनी कोरोना वायरस वैक्‍सीन के इस्‍तेमाल को मंजूरी दी गई है। उधर, अथॉर्टी के एक अधिकारी ने कहा कि चीन की साइनोफॉर्म वैक्‍सीन को भी अगले हफ्ते रजिस्‍टर किया जाएगा।

यह पूछे जाने पर कि क्‍या पाकिस्‍तान को यह भारत में बनी कोरोना वायरस वैक्‍सीन द्विपक्षीय समझौते के तहत मिलेगी, इस पर सुल्‍तान ने कहा कि रजिस्‍ट्रेशन को वैक्‍सीन की उपलब्‍धता या आपूर्ति के साथ मिक्‍स नहीं करना चाहिए।

See also  CG News: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मैराथन बैठक जारी, आज गृह विभाग की समीक्षा बैठक आज लेंगे सीएम

सुल्‍तान ने कहा, ‘हमने यह वैक्‍सीन को रजिस्‍टर किया है क्‍योंकि इसकी प्रभावशीलता करीब 90 फीसदी है और हम इसे अन्‍य माध्‍यमों से हासिल करने का प्रयास करेंगे। जो चीज महत्‍वपूर्ण है, वह यह है कि यह मंजूरी हमें कोवैक्‍स योजना के तहत वैक्‍सीन को हासिल करने की अनुमति देगी।’

जानें क्या है कोवैक्‍स

बता दें कि कोवैक्‍स एक गठबंधन है जिसे ग्‍लोबल अलायंस फॉर वैक्‍सीन एंड इम्‍यूनाइजेशन (GAVI) ने विश्‍व स्‍वास्‍थ्‍य संगठन के साथ मिलकर बनाया है। कोवैक्‍स ने वादा किया है कि वह दुनिया के 190 देशों की 20 फीसदी आबादी को मुफ्त में कोरोना का टीका मुहैया कराएगी। इसमें पाकिस्‍तान भी शामिल है।

पाकिस्‍तान को उम्‍मीद है कि अप्रैल के आसपास उसे भारत में बनी कोरोना वायरस वैक्‍सीन मिल सकती है। जब इमरान के सलाहकार का ध्‍यान भारत के साथ व्‍यापार के बंद होने की ओर दिलाया गया तो उन्‍होंने कहा कि जीवनरक्षक दवाओं का आयात किया जा सकता है।

See also  सावधान! SBI ने 42 करोड़ ग्राहकों को इस तरह की धोखाधड़ी से बचने जारी किया अलर्ट, ध्यान दें नहीं तो ये SMS खाली कर सकता है आपका बैंक अकाउंट

भारत ने कहा- फिलहाल कोई चांस नहीं

उधर, नैशनल हेल्‍थ मिनिस्‍ट्री के एक अधिकारी ने कहा कि पाकिस्‍तान को भारत में बनी ऑक्‍सफोर्ड की कोरोना वैक्‍सीन मिलने का लगभग कोई चांस नहीं है। इसकी वजह यह है कि भारत ने पहले इसके शोध को खरीद लिया है और वह इसका निर्माण कर रहा है।

इसके अलावा भारत सरकार ने घोषणा की है कि वह अपनी जनता को पहले प्राथमिकता देगा। उन्‍होंने कहा, ‘पाकिस्‍तान को ऑक्‍सफर्ड की कोरोना वैक्‍सीन मिलने का एकमात्र चांस कोवैक्‍स योजना है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।