रायपुर। देश की राजधानी दिल्ली में गणतंत्र दिवस से पहले पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए गए। दिल्ली के खान मार्केट मेट्रो स्टेशन के बाहर पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगने की खबर से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच की। शुरुआती जानकारी मिली है कि शनिवार की देर रात में ये नारे लगाए गए। पुलिस ने जांच के बाद नारे लगाने के आरोप में तीन युवक और तीन युवतियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की।

न्यूज एजेंसी, एएनआई के मुताबिक पीएस तुगलक रोड पर रात करीब एक बजे पीसीआर कॉल मिली कि खान बाजार मेट्रो स्टेशन के पास कुछ लोग पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगा रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। 

पुलिस को दो युवक तीन महिला व एक किशोरी के साथ एक बाइक पर मिले। बाइक सवार युवक और युवतियों से पूछताछ की तो सामने आया कि ये सभी लोग इंडिया गेट के आसपास घूमने आए थे और युलु बाइक किराए पर ली थी। युलु बाइक पर उन्होंने रेस लगाई। 

इस दौरान इन लोगों ने एक दूसरे का नाम भारत और पाकिस्तान देश के नाम पर रख लिया। इसी दौरान उन्होंने उत्साह में धीमी आवाज में पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए। फिलहाल पुलिस ने सभी को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है। 

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।