रायपुर। छत्तीसगढ़ में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के पहले चरण के लिए मंगलवार सुबह से मतदान शुरु हो चुका है। पहले चरण में रायपुर, बस्तर समेत 57 विकासखंडों के गाँवों में चुनाव हो रहा है। इसके लिए कुल 12 हजार मतदान केंद्र बनाए गए हैं। बस्तर समेत सभी जिलों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए है।

नक्सल प्रभावित क्षेत्र में सुबह 6.45 बजे से दोपहर 2 बजे तक और अन्य स्थानों पर सुबह 7 बजे से 3 बजे तक मतदान किए जा सकेंगे। आपको बता दें कि तीनों चरण के चुनाव को मिलाकर कुल 2 लाख 86 हजार 574 अभ्यर्थी चुनाव मैदान में खड़े है।

इनमें पंच पद के लिए 2 लाख 23 हजार 737 अभ्यर्थी, सरपंच पद के लिए 48 हजार 412 अभ्यर्थी, जनपद पंचायत सदस्य के लिए 12 हजार 320 अभ्यर्थी और जिला पंचायत सदस्य के लिए 1905 अभ्यर्थी चुनाव मैदान में है।

राज्य निर्वाचन आयोग से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रदेश में एक लाख 60 हजार 725 पंच पद, 11 हजार 664 सरपंच पद, 2 हजार 979 जनपद पंचायत सदस्य पद और 400 जिला पंचायत सदस्य पद की संख्या है। वहीं दूसरे चरण में 31 जवनरी और तीसरे चरण में 3 फरवरी को वोट डाले जाएंगे।

See also  राहुल गांधी ने कॉफी टेबल बुक "वायदे से ज्यादा'' का किया विमोचन

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।