रायपुर। छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के दिवंगत शिक्षाकर्मियों के परिजनों को अनुकंपा नियुक्ति़ (Compassionate appointment) को लेकर पंचायत मंत्री टीएस सिंहदेव (Minister TS Singhdev) ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Chief Minister Bhupesh Baghel) को पत्र लिखा है। उन्होंने शिक्षाकर्मी संवर्ग के अश्रित सदस्यों को अनुकंपा नियुक्ति प्रदान करने की बात कही है। इसे विशेष प्रकरण मानकर निर्धारित नियमों में शिथिलता बरतने और मुख्यमंत्री को व्यक्तिगत रूचि लेकर नियमानुसार समुचित निर्णय लेने की बात मंत्री सिंहदेव ने कही है।

700 प्रकरण वर्तमान में लंबित

आपको बता दें कि शिक्षाकर्मियों द्वारा लंबे समय से अनुकंपा नियुक्ति की मांग की जा रही है। पत्र ने मंत्री टीएस सिंहदेव  (Minister TS Singhdev) ने कहा है कि राज्य के शिक्षाकर्मी संवर्ग के आश्रित परिवार के सदस्यों द्वारा मुझसे भेंटकर अवगत कराया गया है कि शिक्षाकर्मी के आक्समिक निधन पर उनके आश्रित परिवार के सदस्यों को अनुकंपा नियुक्ति के लिए टीइटी और बीएड-डीएड की अनिवार्यता रखी गई है। जिसके कारण हितग्राही आश्रित परिवार अनुकंपा नियुक्ति से वंचित हो रहे हैं, प्रदेश में शिक्षाकर्मियों की अनुकंपा नियुक्ति के लगभग 700 प्रकरण वर्तमान में लंबित हैं।

नियमों की पेचिदगी बनी परेशानी

शिक्षाकर्मियों की अनुकंपा नियुक्ति की मांग वर्षों पुरानी है, लेकिन अनुकंपा नियुक्ति की नियम शर्तें इतनी पेचिदगी से भरी है कि अधिकांश शिक्षाकर्मी के परिजन अनुकंपा नियुक्ति हासिल नहीं कर पाते हैं।वर्तमान में प्रचलित नियमों के कारण मृतक शिक्षाकर्मी के आश्रित परिवार को भरण पोषण में बेहद कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है। इस संबंध में आश्रित परिवार द्वारा समय-समय पर अनुकंपा नियुक्ति के लिए मांग की गई है, लेकिन आज पर्यन्त तक इस विषय पर समाधानकारक निर्णय नहीं हो सका है।

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।