रायपुर। नवागढ़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक और संसदीय सचिव गुरुदयाल सिंह बंजारे (Gurudayal Singh Banjare) कोविड पॉजिटिव (Covid-19 Positive) पाए गए हैं। बंजारे के साथ उनके स्टाफ के 7 सदस्यों की रिपोर्ट भी पॉजिटिव (Corona Positive) आई है। साथ ही बंजारे के परिवार के 11 सदस्य भी पॉजिटिव पाए गए हैं।

मिली जानकारी के अनुसार संसदीय सचिव गुरुदयाल सिंह बंजारे के माता पिता, छोटे भाई और बहू तथा उनका पुत्र भी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। फिलहाल सभी होम आईसोलेशन (Home Isolation) में हैं।

बता दें कि पिछले दिनों नवागढ़ विधानसभा के विधायक गुरुदयाल सिंह बंजारे के पीएसओ (PSO) और वाहन चालक कोरोना पॉजिटिव (Corona Positive) पाए गए थे। लेकिन संसदीय सचिव और बाकी स्टाफ की रिपोर्ट निगेटिव आई थी। सुरक्षा के दृष्टिकोण से वे भी 5 दिन के लिए होम क्वारंटीन हुए थे।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।

See also  Raipur News: कांग्रेस कार्यालय घेराव पर भूपेश बघेल का भाजपा पर बड़ा हमला, पुलिस को भी दी चेतावनी

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।