बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
Top Stories

यात्रीगण कृपा ध्यान दें: सर्दियों में ट्रेन एक घंटा से ज्‍यादा लेट होने पर रेलवे भेजेगा संदेश

TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

टीआरपी डेस्क। सर्दियों का असर अब आवगमन के साधनों पर दिखने लगा है। खासकर कोहरे की

वजह से ट्रेनें अभी से लेट होने लगी हैं। कोहरे के कारण ट्रेन लेट होने पर रेलवे ने यात्रियों के मोबाइल

पर मेसेज भेजने की योजना बनाई है।

 

ट्रेन के एक घंटे से अधिक देरी होने पर मोबाइल पर संदेश भेजकर यात्रियों को सूचित किया जाएगा।

रेलवे के एक वरिष्‍ठ अधिकारी ने बताया कि यात्रियों की छोटी-बड़ी सुविधा के लिए हर संभव प्रयास

करता है। उसी कड़ी में  यह भी है। ठंड का मौसम शुरू हो गया है। इस कारण ट्रेनों की आवाजाही

में देरी हो जाती है।

 

ये करना होगा :

इस सुविधा का लाभ उसी को मिलेगा, जिसने ट्रेन में आरक्षण कराते समय अपना मोबाइल नंबर

अंकित किया होगा। इस नंबर को सिस्टम में फीड कर दिया जाएगा।

 

यात्रियों की सुविधा को देखते हुए इसके अलावा रेलवे कोहरे के लिए ट्रेनों में फॉग सेफ्टी डिवाइस

लगा रहा है। जिससे लोको पायलट तक ऑडियो-वीडियो के माध्यम से सिग्नल की जानकारी पहुंचेगी।

इससे यात्रियों को परेशान नहीं होना पड़ेगा। उन्हें भी सूचना मिलती रहेगी।

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।

Rverma
लेखक / पत्रकार:

Rverma

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन