टीआरपी न्यूज़। जबसे कोरोना महामारी फैली है लोगों ने अपना सारा सामान ऑनलाइन मंगाना शुरु कर दिया है। दरअसल, सोशल मीडिया पर एक एड्रेस वायरल हो रहा है, जिसे पढ़कर लोग अपनी हंसी को रोक ही नहीं पा रहे हैं। आखिर हंसे भी क्यों न, ये पता है ही इतना अजीब। पार्सल में उसका पता लिखा है, 12-24/Z1, पाशा भाई की दुकान आके पूछ लो, सलीम लाला किधर रहते, सीधा घर तक लाके छोड़ते। चारमीनार, हैदराबाद।

मंदिर पहुंचें और मुझे बुलाएं, मैं इसे लेने आऊंगा

एक दूसरी फोटो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई और इसमें भी कुछ ऐसा ही मज़ेदार पता लिखा है। राजस्थान के कोटा में उदयवीर शक्तिवात ने लिखा था, “मंदिर के समाने आते ही फोन लगा लेना में आ जाउंगा (मंदिर पहुंचें और मुझे बुलाएं, मैं इसे लेने आऊंगा)… ” इतना ही नहीं, इस फोटो पर फ्लिपकार्ट ने भी मजेदार ट्वीट किया है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटर, टेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।