गुरुवार, 5 नवंबर 2026 गुर, 5 नवं |
संस्करण:
Top Stories

न्याय के लिए जुटे लोग, प्रियंका रेड्डी को मौन रख दी श्रद्धांजलि

TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

रायपुर:- राजधानी रायपुर के तेलीबांधा तालाब के किनारे सैकड़ो लोगों ने जुटकर हैदराबाद में हुए

डॉ के बलात्कार और हत्या के खिलाफ मार्च निकला। जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। लोगों

ने मौन रखकर पीड़िता को श्रद्धांजलि दी और अपील की है कि जल्द से जल्द कुसूरवारों को सजा सुनाई जाये।

[playlist type="video" ids="18903"]

 

[playlist type="video" ids="18905"]

बतादे की तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में एक रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना के बाद उसी इलाके में

एक और महिला की अधजली लाश मिली है, जहां गुरुवार को पशु चिकित्सक युवती का शव मिला था।

साइबराबाद पुलिस आयुक्त ने कहा कि शव शमशाबाद के बाहरी इलाके में एक खुले इलाके में पाया गया।

शव को परीक्षण के लिए सरकारी अस्पताल ले जाया गया। मामला दर्ज कर लिया गया है। हालांकि, दोनों

घटनाएं आपस में जुड़ी अभी इस बारे में कोई जानकारी नहीं हैं।

 

आपको बता दें कि 27 वर्षीय एक पशु चिकित्सक को सामूहिक दुष्कर्म के बाद दरिंदों ने जिंदा जला दिया।

हैदराबाद-बेंगलुरु हाइवे पर गुरुवार सुबह महिला डॉक्टर की अधजली लाश मिली थी। इस घटना के बाद

सड़क से लेकर संसद तक आक्रोश दिखा। हैदराबाद पुलिस ने इस मामले में चार को गिरफ्तार किया है।

वहीं राष्ट्रीय महिला आयोग ने जांच समिति गठित की।

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।

The Rural Press ब्यूरो
लेखक / पत्रकार:

The Rural Press ब्यूरो

सम्पादकीय डेस्क (The Rural Press Editorial Team)

The Rural Press की विशेष सम्पादकीय एवं ग्रामीण खोजी पत्रकारिता टीम। जमीनी मुद्दों, कृषि संकट और निष्पक्ष जनसरोकार की विश्वसनीय रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन