कोरोना
कोरोना से उबरे लोगों को अब तीन महीने बाद लगेगी वैक्सीन

टीआरपी डेस्क। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने COVID-19 टीकाकरण पर नई सिफारिशों को स्वीकार कर लिया है। NEGVAC (नेशनल एक्सपर्ट ग्रुप ऑन वैक्सीन एडमिनिस्ट्रेशन फॉर कोविड-19) द्वारा की गई नई सिफारिशों में कहा गया है कि कोरोना वायरस से क्लिनिकल रिकवरी के बाद टीकाकरण को तीन महीने के लिए टाल दिया जाए। स्वास्थ्य मंत्रालय ने अब इन सिफारिशों को मंजूरी दे दी है। इसके बाद कोरोना से ठीक होने वाले सभी लोगों को वैक्सीन तीन महीनों के बाद ही लग सकेगी।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया, ‘COVID-19 के लिए वैक्सीन प्रशासन पर राष्ट्रीय विशेषज्ञ समूह की नई सिफारिशों को स्वीकार कर लिया गया है और राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों को सूचित कर दिया गया है। नई सिफारिशों के अनुसार, कोविड से रिकवर होने के 3 महीने बाद तक वैक्सीनेशन नहीं कराने की सलाह दी गई है।’

इसके अलावा बताया गया कि यदि किसी व्यक्ति को टीके की पहली खुराक मिल गई है और उसके बाद वह COVID पॉजिटिव आता है तो इस स्थिति में भी दूसरी खुराक को बीमारी से ठीक होने के बाद यानी तीन महीने के लिए टाल दिया जाएगा।

See also  सवा साल से नहीं मिला केटीयूजेएम को कुलपति, अब छात्रवृत्ति पर संकट के बादल

4-8 सप्ताह तक प्रतीक्षा करनी होगी

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, ‘अस्पताल में भर्ती या आईसीयू देखभाल की आवश्यकता वाले किसी भी अन्य गंभीर बीमारी वाले व्यक्तियों को भी टीका प्राप्त करने से पहले 4-8 सप्ताह तक प्रतीक्षा करनी होगी।’

पैनल ने सभी स्तनपान कराने वाली महिलाओं के लिए टीकाकरण की भी सिफारिश की है। वहीं, कहा गया कि टीकाकरण से पहले रैपिड एंटीजन टेस्ट (आरएटी) द्वारा टीका प्राप्तकर्ताओं की कोई जांच नहीं की जाएगी। इसके अलावा कहा गया कि कोई व्यक्ति वैक्सीन प्राप्त करने के 14 दिनों के बाद रक्तदान कर सकता है।

बीते दिन मंगलवार को सरकारी पैनल ने सिफारिश की थी कि जो लोग कोविड -19 से ठीक हो गए हैं, उन्हें संक्रमण से ठीक होने के नौ महीने के बाद कोविड का टीका लगवना चाहिए। टीकाकरण पर राष्ट्रीय तकनीकी सलाहकार समूह (NTAGI) ने यह सलाह दी थी। इससे पहले NTAGI ने कोरोना से उबरे लोगों के लिए छह महीने के अंतर का सुझाव दिया था। बता दें कि इससे पहले पैनल ने कोविशील्ड की दो खुराक के बीच के अंतर को बढ़ाकर 12-16 सप्ताह करने की सिफारिश की थी, जिसे मंजूर कर आदेश दे दिए गए हैं।

See also  आईएमडी की चेतावनी : कुछ घंटों में 'बेहद गंभीर चक्रवाती तूफान' में बदल सकता है 'बिपारजॉय'

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

 

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।