टीआरपी डेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिका के राष्ट्रपति पद की शपथ लेने वाले जो बाइडेन को बधाई दी है। साथ ही उन्होंने इसे ऐतिहासिक अवसर बताते हुए, उपराष्ट्रपति पद की शपथ लेने वाली कमला हैरिस को भी शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा कि वह भारत-अमेरिका संबंधों को नई ऊंचाई प्रदान करने के लिए बाइडेन के साथ काम करने के लिए उत्सुक हैं। भारत-अमेरिका की साझेदारी हमारे लिए लाभदायक है।

पीएम ने ट्वीट किया- ”जो बाइडेन को संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति के रूप में शपथ लेने पर हार्दिक बधाई। भारत-अमेरिका के बीच रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने के लिए उनके साथ काम करने को उत्सुक हूं। ”

इसके बाद पीएम ने एक और ट्वीट कर कहा, ”अमेरिका का नेतृत्व करने के लिए सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं। साझा चुनौतियों का सामना करने और वैश्विक शांति तथा सुरक्षा के लिए हम साथ खड़े हैं। ”

पीएम मोदी ने कहा कि ”भारत-अमेरिका संबंध साझा मूल्यों पर आधारित है। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बहुआयामी द्विपक्षीय एजेंडे, बढ़ते आर्थिक संबंध और लोगों के बीच दोस्ताना रिश्ते हैं। भारत-अमेरिका साझेदारी को नई ऊंचाई पर ले जाने के लिए राष्ट्रपति जो बाइडन के साथ काम करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।”

See also  मनुस्मृति विवाद पर भड़की भाजपा, राहुल गांधी के बयान पर सांसद संतोष पांडेय ने किया पलटवार

इसके साथ ही कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी जो बाइडेन और कमला हैरिस को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि ”अमेरिका में लोकतंत्र का नया अध्याय शुरू हो रहा है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, ”अमेरिका को उसके लोकतंत्र के नए अध्याय की बधाई। राष्ट्रपति बाइडेन और उप राष्ट्रपति कमला हैरिस को शुभकामनाएं।”

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।