टीआरपी डेस्क। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की सेहत के बारे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया है। पीएम मोदी ने शुक्रवार को कहा कि गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित अन्य नेता अस्पताल जाकर कल्याण सिंह का हालचाल जाना।
इस दौरान उनकी पूर्व मुख्यमंत्री से बातचीत हुई। पीएम ने कहा कि उन्हें यह जानकर बहुत खुशी हुई कि बातचीत के दौरान कल्याण सिंह ने उन्हें याद किया। पीएम ने कहा कि उनके पास भी कल्याण सिंह के साथ बातचीत की बहुत सारी यादे हैं। उनसे बातचीत हमेशा सीख देने वाला रहा है।
कल्याण सिंह के निधन की अफवाह
दरअसल, मीडिया में राजस्थान के पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह पर अफवाह आई है। इन अफवाहों में उनका निधन होने की बात कही गई है लेकिन ऐसी बात नहीं है। प्रधानमंत्री के दो ट्वीट भी इसी ओर इशारा करते हैं। पीएम ने अपने एक ट्वीट में कहा, 'यह जानकर कि जेपी नड्डा के साथ बातचीत के दौरान कल्याण सिंह जी ने मुझे याद किया, मैं काफी भावुक हो गया। मेरे पास भी उनके साथ बातचीत की कई यादें हैं। यह बात जानने के बाद इस तरह की स्मृतियां एक बार फिर ताजा हो गईं। उनसे बातचीत हमेशा कुछ न कुछ सीखा गई।'यह भी पढ़ेंः एक्शन में नए रेल मंत्री: मंत्रालय में अब दो शिफ्टों में होगा काम
