बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
Top Stories

पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से 5 माओवादी को किया गिरफ्तार, दो स्मारक ध्वस्त

पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से 5 माओवादी को किया गिरफ्तार, दो स्मारक ध्वस्त
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

रायपुर। छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में पुलिस को बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। पुलिस ने चलाए जा रहे अभियान के दौरान अलग-अलग जगा से पांच नक्सलियों को दिरफ्तार किया है।

पहली घटना में चार सहायक आरक्षकों की हत्या में शामिल बदरू मिच्चा को कुटरू थानक्षेत्र के चिंगेर नाल के पास से गिरफ्तार कर लिया गया है। बदरू 14 अगस्त 2015 में चार सहायक आरक्षकों जयदेव यादव, कार्तिक राम यादव, रामराम मज्जी और मंगल सोढ़ी की हत्या में शामिल रहा है।

दूसरी घटना में नेलसनार से एरिया डोमिनेशन पर निकली पार्टी ने IED और विस्फोटक के साथ चार लोगों को हिरासत में लिया है, जिसमें मोटूराम अटामि, बुदरु अटामि, शंकर इसतामि और अयतुराम कोवासी शामिल हैं।

तीसरी घटना मिरतुर थाने की है, जहां सर्चिंग के दौरान हुर्रेपाल और चेरली में नक्सली स्मारकों को सुरक्षाबल के जवानों ने जेसीबी की मदद से ध्वस्त कर दिया है। बताते चलें कि रविवार को नक्सलियों ने ससुराल जाने के लिए निकले एक आरक्षक का अपहरण कर उसकी हत्या कर दी थी।

दलअसल, इन दिनों पुलिस और सुरक्षा बलों ने नक्सलियों के खिलाफ अभियान तेज कर रखा है। चौतरफा कार्रवाई से डरे नक्सली बौखलाए हुए हैं। एक तरफ पुलिस की लोन वर्राटू योजना के तहत मुख्यधारा से भटके हुए नौजवानों को आत्मसमर्पण कर फिर से सामान्य जीवन जीने का रास्ता खोला जा रहा है। वहीं दूसरी तरफ नक्सली गतिविधियों में शामिल लोगों को या तो गिरफ्तार किया जा रहा है या मुठभेड़ में मार गिराया जा रहा है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटर, टेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

The Rural Press ब्यूरो
लेखक / पत्रकार:

The Rural Press ब्यूरो

सम्पादकीय डेस्क (The Rural Press Editorial Team)

The Rural Press की विशेष सम्पादकीय एवं ग्रामीण खोजी पत्रकारिता टीम। जमीनी मुद्दों, कृषि संकट और निष्पक्ष जनसरोकार की विश्वसनीय रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन