गुरुवार, 5 नवंबर 2026 गुर, 5 नवं |
संस्करण:
Top Stories

नक्सलियों के शहरी नेटवर्क को पकड़ने में पुलिस को मिली सफलता, ठेकेदार समेत 5 गिरफ्तार, आरोपियों में मप्र व यूपी के रहने वाले भी शामिल

TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

एक डस्टर कार, एक हुंडई कार और 10 मोबाइल फोन जब्त

नक्सलियों को पैसा और सामान की करते थे सप्लाई

कांकेर। कांकेर जिले में पुलिस को नक्सलियों के शहरी नेटवर्क को पकड़ने में सफलता मिली है। नक्सलियों को सामान और पैसा पहुंचाने वाले राजनांदगांव के ठेकेदार सहित 5 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश के लोग भी शामिल है।

इन लोगों के पास से पुलिस ने एक डस्टर कार, एक हुंडई कार और 10 मोबाइल फोन जब्त किया है।

कांकेर पुलिस इसे बड़ी सफलता मान रही है। पुलिस का दावा है कि अभी भी इस मामले की जांच जारी है और आने वाले दिनों में और कार्रवाई होगी। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में राजनांदगांव के रहने वाले अजय जैन, कोमल प्रसाद वर्मा, कोयलीबेड़ा के रोहित नाग, यूपी के मेरठ निवासी सुशील शर्मा और मध्यप्रदेश के बालाघाट निवासी सुरेश शरणागत शामिल है।

कांकेर पुलिस अधीक्षक एमआर आहिरे ने पूरे मामले का खुलासा करते हुए बताया कि पिछले 2 साल से नक्सलियों को यह लोग सामान पहुंचा रहे थे और लाखों रुपए की आर्थिक सहायता कर रहे थे।

24 मार्च को एक ठेकेदार की गिरफ्तारी के बाद सिकसोड़ थाना पुलिस नक्सलियों के शहरी नेटवर्क का खुलासा करने में जुटी थी। उन्होंने बताया कि लैंड मार्क इंजीनियर कंपनी बिलासपुर के निशांत जैन और

लैंड मार्क रॉयल इंजीनियर कंपनी राजनांदगांव के वरुण जैन के नाम से कांकेर जिले में पीएमजीएसवाई के तहत अंतागढ़, आमाबेड़ा, सिकसोड़ और कोयलीबेड़ा जैसे नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सड़क निर्माण का काम संबंधित फर्म को विभाग द्वारा दिया गया था।

इस फर्म द्वारा रुद्रांश अर्थ मूवर्स के पार्टनर अजय जैन और कोमल वर्मा को अधिकार पत्र के माध्यम से काम करने के लिए दे दिया गया था। इसके द्वारा अंदरूनी क्षेत्रों में कार्य करने के दौरान नक्सलियों से संपर्क और संबंध स्थापित कर उन्हें वर्दी, कपड़ा, जूता, मेनपेक सेट, नगद पैसे और अन्य सामग्री सप्लाई किया जा रहा था।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।

uchitsharma
लेखक / पत्रकार:

uchitsharma

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन