बीजापुर। एकबार फिर सुरक्षाबल के जवानों की नक्सलियों के साथ मुठभेड़ की खबर आ रही है। दरअसल बीजापुर जिले के बासागुड़ा थाना के टेकुलगुडम में पुलिस नक्सली मुठभेड़ हुई है। जिसमें जवानों ने एक वर्दीधारी महिला नक्सली को मार गिराया है। साथ ही 3 राइफल भी बरामद किया है।

एसपी दिव्यांग पटेल ने मुताबिक सीआरपीएफ, कोबरा और बासागुड़ा पुलिस की टीम एरिया डोमिनेशन पर निकली थी। वापसी के दौरान टेकुलगुडम के पास घात लगाए बैठे नक्सलियों ने जवानों पर फायरिंग करनी शुरु कर दी।

जवाबी कार्रवाई करते हुए सुरक्षा बल के जवानों ने भी फायरिंग की। जवानों को भारी पड़ता देख नक्सली भाग खड़े हुए। मुठभेड़ के बाद सर्चिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान 3 राइफल और एक महिला वर्दीधारी नक्सली का शव बरामद किया गया है।

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।

See also  युवाओं और बच्चों में तेजी से बढ़ रहा फैटी लिवर, गलत खानपान बना बड़ी वजह

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।