MASK UP RAIPUR
लोगों को सतर्क करने पुलिस ने शुरू किया MASK UP RAIPUR अभियान

रायपुर। कोरोना संक्रमण में आयी कमी और आँकड़ो में लगातार गिरावट को देखते हुए जिला प्रशासन रायपुर द्वारा बाजार, दुकानों व अन्य संस्थानों को शाम 06ः00 बजे तक खोलने का निर्णय लिया गया है। ऐसे मौके पर बाजार, दुकानों व अन्य संस्थान खुलने से भीड़ बढ़ने की आशंका है। इसलिए लोगों को जागरूक करने जिला पुलिस ने विशेष अभियान शुरू किया है।

‘‘मास्क की युक्ति,कोरोना से मुक्ति‘‘

संक्रमण के फैलाव को रोकने हेतु प्रत्येक व्यक्ति अनिवार्य रूप से माॅस्क पहने, इसके लिए लोगों को जागरूक करने के लिए पुलिस उपमहानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायपुर अजय यादव द्वारा आज रायपुर पुलिस की जन सुरक्षा हेतु MASK UP RAIPUR मुहिम की शुरुवात जयस्तंभ चौक एवं मालवीय रोड़ रायपुर से की गयी।

इस दौरान जिन व्यक्तियों ने भी माॅस्क नहीं पहना था उन्हें माॅस्क वितरण किया गया तथा जो लोग गलत तरीके से माॅस्क पहने थे उन्हें माॅस्क पहनने का सही तरीका बताने के साथ ही पुलिस द्वारा आम जन को सेनेटाईजर भी वितरित किया गया।

See also  स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव का बड़ा बयान- प्रदेश में कांग्रेस विधायकों की संख्या बढ़कर हो सकती है 72... अटकलों को मिला बल जोगी कांग्रेस का कांग्रेस में जल्द विलय

05 लाख मास्क बाँटने की योजना

रायपुर पुलिस द्वारा आम जन हेतु चलाया जा रहा मुहिम #MASK_UP_RAIPUR आगामी 06 दिनों तक चलाया जाएगा जिसमें पुलिस राजपत्रित अधिकारियों के नेतृत्व में प्रत्येक थानों के थाना प्रभारियों व थानों की टीम द्वारा प्रति दिन दो पालियों में अपने – अपने थाना क्षेत्रों में आम जनता को लगभग 2,000 से 5,000 तक माॅस्क वितरित किये जाएंगे। इस अभियान के तहत लगभग 5 लाख मास्क वितरित करने की योजना बनाई गई है.

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

 

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।