टीआरपी डेस्क। छत्तीसगढ़ के दुर्ग में लंबे समय से फरार चल रहे बीजेपी के पूर्व पार्षद व उसके तीन साथियों के साथ गिरफ्तार कर लिया है। पार्षद पर आरोप है कि कुछ दिन पहले एक मोबाइल दुकान में लूट करने के बाद दुकानदार पर उस्तरे से हमला कर दिया था।
https://youtu.be/7KiYhSIhVfo
गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने सभी आरोपियों के कान पकड़वाए और शहर की सड़कों पर उनका जुलूस निकाल दिया। इसके बाद सभी को कोर्ट में पेश किया गया है। मामला कोतवाली क्षेत्र का है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 18 सितंबर की रात करीब 8 बजे पचरी निवासी पूर्व पार्षद अजय दुबे अपने दो अन्य साथियों संतराबाड़ी निवासी दिपेश व आकाश के साथ महाराजा चौक स्थित मोबाइल शॉप में घुस गया।
वहां 10 हजार रुपए लूट लिए और विरोध करने पर दुकानदार रोहित गुप्ता को उस्तरा मार दिया था। इसके चलते रोहित के चेहरे, जांघ और कलाई पर गंभीर चोटें आईं। पुलिस ने पहले इसमें लूट का मामला दर्ज किया था, अब हत्या के प्रयास की धाराएं भी लगाई हैं। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने सभी आरोपियों के कान पकड़वाए और शहर की सड़कों पर उनका जुलूस निकाल दिया।
Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू और वॉट्सएप, पर…
