बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
Top Stories

पुलिस का लोन वर्राटू अभियान, दो नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

पुलिस का लोन वर्राटू अभियान, दो नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

दंतेवाड़ा। घर वापसी अभियान से प्रभावित होकर एक इनामी नक्सली सहित दो नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। दंतेवाड़ा एसपी डॉ अभिषेक पल्लव ने बताया कि दोनों नक्सलियों पर  एक दर्जन से ज्यादा मामले दर्ज हैं।

नक्सली विचारधारा से तंग आकर किया समर्पण

पुलिस के मुताबिक नक्सलियों की खोखली विचार धारा से तंग आकर 1 लाख के इनामी मिलिशिया कमांडर गंगाराम उर्फ छोटू मुचाकी और डीकेएमएस सदस्य पांडू मडकाम ने आत्मसमर्पण किया है. दोनों नक्सलियों पर  साल 2015 में तेलम पुल की तोड़फोड़ और मार्ग अवरुद्ध करना, 2015 में ऐटेपाल से टेटम मार्ग की खुदाई, मैलेवाड़ा से नकुलनार मार्ग के बीच साल 2016 में पुल तोड़ने का काम, साल 2016-17 में डब्बा मार्ग में बुबी ट्रेप्स लगाकर पुलिस पर हमले की साजिश,  2018 में डब्बा जियाकोड़ता गांव के पास जवानों को नुकसान पहुंचाने की नीयत से 3 जगह क्लोर माइन्स लगाने की घटना, इसके अलावा बैनर पोस्टर लगाने के भी आरोप हैं, दंतेवाड़ा पुलिस के लोन वर्राटू अभियान के तहत अब तक 90 ईनामी नक्सली सहित कुल 334 नक्सली सरेंडर कर चुके हैं. दोनों नक्सलियों के शासन के पुनर्वास नीति के तहत 10- 10  हजार रूपए की सहायता राशि प्रदान की गई।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटर, टेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

The Rural Press ब्यूरो
लेखक / पत्रकार:

The Rural Press ब्यूरो

सम्पादकीय डेस्क (The Rural Press Editorial Team)

The Rural Press की विशेष सम्पादकीय एवं ग्रामीण खोजी पत्रकारिता टीम। जमीनी मुद्दों, कृषि संकट और निष्पक्ष जनसरोकार की विश्वसनीय रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन