रायपुर। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जोगी) के सुप्रीमो और विधायक अजीत जोगी (MLA Ajit Jogi) के पुत्र अमित जोगी (amit jogi) की गिरफ़्तारी के बाद राज्य में सियासत एक बार फिर गरमा गयी है। अमित जोगी (amit jogi) की गिरफ़्तारी के साथ ही राजनीतिक गलियारों में बयानबाजी का दौर शुरू हो गया है। इधर जब गौरेला पुलिस ने मरवाही सदन से अमित जोगी (amit jogi) को गिरफ्तार किया, तब वे वकील की ड्रेस में ही पुलिस के साथ थाना पहुंचे।

सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया

हालांकि इससे पहले अमित जोगी (amit jogi) को स्वास्थ्य सम्बन्धी शिकायत होने के चलते गौरेला सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में उनका स्वास्थ्य परीक्षण भी कराया गया। फ़िलहाल अमित जोगी का गौरेला थाने में बयान दर्ज किया जा रहा है। बयान दर्ज होने के बाद पेंड्रा रोड स्थित न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा। जहां से उनकी जमानत को लेकर मामला साफ होगा। अमित जोगी (amit jogi) के खिलाफ धारा 420 ,467, 468,471 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

See also  पुरानी पेंशन योजना को लेकर प्रदेश भर के कर्मचारी संगठनों का 23 को राजधानी में हल्ला बोल

पुलिस प्रशासन ने थाने को छावनी में तब्दील कर दिया

इधर गिरफ्तारी को लेकर नाराज जोगी कांग्रेस के कार्यकर्ता थाने और न्यायालय के बाहर सैकड़ों की संख्या में मौजूद हैं और नारेबाजी कर रहे हैं। इसे देखते हुए पुलिस प्रशासन ने थाने को छावनी में तब्दील कर दिया है।

अमित जोगी की गिरफ्तारी से चढ़ा सियासी पारा, बयानबाजी का दौर शुरू... पत्नी ऋचा ने ये कहा
अमित जोगी की गिरफ्तारी से चढ़ा सियासी पारा, बयानबाजी का दौर शुरू… पत्नी ऋचा ने ये कहा

अमित जोगी (amit jogi) की गिरफ़्तारी से नाराज पत्नी ऋचा जोगी ने कहा है कि राजनीतिक साजिश और बदले की भावना के तहत गिरफ्तारी की गई है। प्रदेश में इन दिनों दहशत की राजनीति चल रही है। मैं डरी हुई हूँ, घर में कोई नहीं है पुलिस ने घर में घुसकर जिस तरह से कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार किया है, वो ठीक नहीं है। उन्होंने कहा कि मामला पुराना है जन्म प्रमाण पत्र को लेकर कंफ्यूजन है, लेकिन ये बदले की भावना से की जा रही कार्रवाई है।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।

See also  रे्णुका सिंह ने भाजपा के नारी विरोधी चरित्र को उजागर किया : बैज

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।