शराब की ऑनलाइन डिलीवरी
छत्तीसगढ़ में शराब की ऑनलाइन डिलीवरी पर गरमाई सियासत

रायपुर। छत्तीसगढ़ में शराब के ऑनलाइन आर्डर पर होम डिलीवरी की सुविधा शुरू हो गई है। इस मुद्दे को लेकर अब प्रदेश में सियासत भी गरमा गई है। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉक्टर रमन सिंह ने मंगलवार को इस मुद्दे पर एक सोशल मीडिया पोस्ट किया। उन्होंने राहुल गांधी को टैग करते हुए लिखा- राहुल गांधीजी, छत्तीसगढ़ भी इसी देश का हिस्सा है, काश आपको यहां की बदहाली और अव्यवस्था भी दिखती।

रमन सिंह ने अपने पोस्ट के अगले हिस्से में लिखा टेस्टिंग के लिए लाइन, अस्पताल के लिए लाइन, ऑक्सीजन के लिए लाइन, इंजेक्शन, दवाई के लिए लाइन, वैक्सीन के लिए लाइन। बस दारू ऑनलाइन। यही है कांग्रेस की पहचान।

बनारस में शराब दुकान खुली, कहां छिप गए डॉक्टर रमन

कांग्रेस पार्टी ने डॉक्टर रमन के सोशल मीडिया पोस्ट के सामने आने के बाद बनारस के जिला प्रशासन के एक आदेश को लेकर कहा कि इस आदेश में शराब दुकानें खोले जाने की बात लिखी है।

कांग्रेस पार्टी की तरफ से सोशल मीडिया पर लिखा गया कि कहां छिप गए डॉक्टर रमन सिंह। क्या चाहते हैं कि जैसे नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र बनारस में आदेश जारी करवाकर शराब की दुकानें खोली गईं, वैसे छत्तीसगढ़ में भी खोली जाएं? आखिर आप लोग क्यों शराब की दुकानें खुलवाना चाहते हैं?

See also  जेल रोड स्थित एक पूर्व मंत्री के सरकारी बंगले में लगी आग, दस्तावेज खाक

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर

 

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।