गुरुवार, 5 नवंबर 2026 गुर, 5 नवं |
संस्करण:
Top Stories

धान खरीदी पर सियासत हुई तेज- सीएम की अध्यक्षता में सर्वदलीय बैठक में भाजपा नहीं होगी शामिल

TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

रायपुर। धान खरीदी (Paddy purchase) के मुद्दे पर छत्तीसगढ़ की राजनीति (Politics) गरमा गई है। केंद्र सरकार के खिलाफ आंदोलन से पहले सीएम भूपेश बघेल बघेल ने बड़ा दांव खेलते हुए आज सर्वदलीय बैठक (All Party meeting) बुलाई है जिसमें भाजपा सांसद समेत सभी दलों के पदाधिकारी को आमंत्रित किया गया है। लेकिन भाजपा ने साफ कर दिया है कि भाजपा (BJP) इस बैठक में शामिल नहीं होगी क्योंकि उन्हें सरकार की तरफ से आमंत्रण नहीं मिला है। भाजपा सांसद सुनील सोनी का कहना है कि उन्हें कोई आमंत्रण नहीं मिला है। वहीं कांग्रेस महामंत्री शेलेष नितिन त्रिवेदी का कहना है कि सभी सांसदों को सूचना दी गई है।

 

गौरतलब है कि सीएम बघेल ने केंद्र सरकार को पत्र लिखकर 2500 रुपये क्विंटल धान खरीदी की अपील की थी जिसे केंद्र सरकार ने मना कर दिया है। जिसपर सरकार की मंशा है कि सभी छत्तीसगढ़ के सांसद केंद्र सरकार को पत्र लिखकर 2500 रुपये क्विंटल धान खरीदी की मांग करें। उसी मुद्दे को लेकर आज सर्वदलीय बैठक बुलाई गई है ताकि सभी दलों की सहमति बना कर किसान हित में केंद्र सरकार पर दबाव बनाया जा सके लेकिन भाजपा ने पहले ही बैठक में शामिल होने से ये कहकर मना कर दिया गया है कि उन्हें बैठक की सूचना नहीं है

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।

The Rural Press ब्यूरो
लेखक / पत्रकार:

The Rural Press ब्यूरो

सम्पादकीय डेस्क (The Rural Press Editorial Team)

The Rural Press की विशेष सम्पादकीय एवं ग्रामीण खोजी पत्रकारिता टीम। जमीनी मुद्दों, कृषि संकट और निष्पक्ष जनसरोकार की विश्वसनीय रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन