गुरुवार, 5 नवंबर 2026 गुर, 5 नवं |
संस्करण:
Top Stories

जवानी जानेमन से डेब्यू करेंगी पूजा बेदी की बेटी आलिया फर्नीचरवाला, देखें तस्वीर उ..ला..ला..

TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

मुंबई। जानी मानी अभिनेत्री पूजा बेदी की बेटी आलिया फर्नीचरवाला फिल्म ‘जवानी जानेमन’ से बॉलीवुड

में डेब्यू करने जा रही है। बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान की आने वाली फिल्म ‘जवानी जानेमन’ फिल्म

29 नवंबर को रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब यह फिल्म 07 फरवरी, 2020 को रिलीज होगी। इस फिल्म

सैफ के अलावा तब्बू लीड रोल में नजर आएंगी।

इसी के साथ फिल्म से पूजा बेदी की बेटी आलिया फर्नीचरवाला इंडस्ट्री में डेब्यू करेंगी। ‘जवानी जानेमन’ को सैफ

को-प्रोड्यूस कर रहे हैं। फिल्म का निर्देशन नितिन कक्कड़ कर रहे हैं।

बताया जा रहा है कि सैफ फिल्म में एक्सीडेंटल पिता के किरदार में नजर आएंगे।

अलिया ने कुछ समय पहले इंस्टाग्राम पर ‘जवानी जानेमन’ की कास्ट के साथ तस्वीर शेयर की थी।

उन्होंने इसे शेयर करते हुए बताया था कि मैंने शूटिंग के दौरान बहुत सारी चीजें सीखी हैं, बड़े स्टार्स

के साथ काम करना मेरे लिए बेहद स्पेशल रहा।

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।

Rverma
लेखक / पत्रकार:

Rverma

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन