गुरुवार, 5 नवंबर 2026 गुर, 5 नवं |
संस्करण:
Top Stories

मरणोपरांत कांग्रेस नेता बने धमतरी निगम के एल्डरमैन! सरकार की हो रही किरकिरी

TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

धमतरी। वैसे तो बड़े से बड़ा और छोटे से छोटा नेता अपने जीवन में मलाईदार पद पाने की इच्छा रखता है

जिसके लिए जी तोड़ मेहनत और तिकड़म करता है लेकिन  कई लोगों की ये इच्छा जीते जी पूरी नहीं हो

पाती है। लेकिन छत्तीसगढ़ के नगरीय प्रशासन विभाग (Urban administration department) ने एक ऐसा

कारनाम कर दिखाया है कि मृत नेता को धमतरी का एल्डरमैन (Alderman) नियुक्त कर दिया है। जिसका लोग

माखौल उड़ाते नज़र आ रहें हैं। और सरकार पर कटाक्ष करते नज़र आ रहे है।

 

गौरतलब है कि शुक्रवार को लंबे इंतजार के बाद नगरीय प्रशासन विभाग ने धमतरी नगर निगम के साथ कई

नगरीय निकाय के लिए एल्डरमैन की नियुक्ति का आदेश किया। जिसमे विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों ने

धमतरी नगर निगम के दिवंगत कांग्रेसी नेता नेता यूनुस गोंड को एल्डरमैन बना दिया गया है। विभाग द्वारा

जारी सूची में धमतरी नगर निगम के कॉलम में 8 एल्डरमैन की सूची जारी की गई जिसमें 7वां नाम यूनुस

गोंड का है.

 

जबकि यूनुस गोंड (Yunus Gond) की मृत्यु जुलाई महीने में हो चुकी है। कहा जा रहा है कि छत्तीसगढ़ निर्माण

के बाद ऐसा हास्यपद और दुःखद कारनामा पहले नहीं हुआ है बहरहाल इस सूची को देखकर विपक्षी दल भाजपा

के नेता सरकार की कार्य प्रणाली पर सवाल खडा कर रहें हैं. तो खुद सत्ताधारी दल (Rulling party) के वो नेता

मामले मे मज़ा ले रहें हैं।

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।

The Rural Press ब्यूरो
लेखक / पत्रकार:

The Rural Press ब्यूरो

सम्पादकीय डेस्क (The Rural Press Editorial Team)

The Rural Press की विशेष सम्पादकीय एवं ग्रामीण खोजी पत्रकारिता टीम। जमीनी मुद्दों, कृषि संकट और निष्पक्ष जनसरोकार की विश्वसनीय रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन