ठाणे। शुक्रवार को छत्तीसगढ में जिस तरह ‘‘पोला’’ तिहार मनाया गया। उसी तरह महाराष्ट्र के ठाणे में कुम्हार समुदाय(Potters community) के लोग गधों (Donkey) को नहलाकर उनको रंग-बिरंगे फूलों से सजाया (Decorated with colorful flowers)। उनको अच्छे-अच्छे पकवान खिलाए, उनकी पूजा की। हुजूर आप हंसिए बिल्कुल भी मत…. इन लोगों ने भी कल ‘‘गधा पोला’’ (“Donkey Pola”) मनाया। ठीक उसी तरह जिस तरह पोला त्यौहार मनाया जाता है। महाराष्ट्र में ‘‘गधा पोला’’(“Donkey Pola”) काफी दिनों से 30 अगस्त को मनाया जाता है।

क्यों कुम्हार समुदाय के लोग करते हैं ऐसा:

जैसे किसान अपने बैलों की पूजा करते हैं, ठीक उसी तरह भोई और कुम्हार समुदाय (Potters community) के लोग गधों (Donkey) का आभार और सम्मान प्रकट करने के लिए इस दिन उनकी पूजा कर ‘‘गधा पोला’’ (“Donkey Pola”) मनाते हैं। समुदाय के विष्णु छोड़े ने कहा कि भार ढोने के अलावा बरसात में सड़क खराब होने पर   खेती के लिए खाद ढोने में अधिक उपयोगी हैं। इस मौके पर गधों (Donkey) को नहला कर उन्हें फूलों से सजाया जाता है और उनकी पूजा की जाती है। उन्होंने दुख जताया कि धीरे-धीरे यह परंपरा खत्म हो रही है क्योंकि युवा दूसरे पेशों को अपना रहे हैं।

See also  भारत-चीन सीमा विवाद: भारत को स्‍थायी दुश्‍मन न बनाएं शी जिनपिंग,चीनी विशेषज्ञ के बदले सुर

कम खर्च और देखभाल के बावजूद बेहतर काम:

गधा (Donkey) एक ऐसा पशु है जिसको अन्य जानवरों की तुलना में ज्यादा देखभाल की जरूरत नहीं होती। वहीं यह अपनी क्षमता से ज्यादा भार वहन करता है। इसके अलावा इसके पालन-पोषण पर भी खर्च काफी कम आता है। इसी लिए आज भी इन अंचलों में गधे काफी ज्यादा तादाद में पाए जाते हैं।

कुम्हारों की मिट्टी ढोने में आते हैं काम:

ठाणे के कुम्हार समुदाय (Potters community) के लोग मिट्टी ढोने और अन्य कार्यों के लिए गधों का उपयोग करते हैं। ऐसे में गधे ही इनको बढ़ते किराए की मार से बचाते हैं। तो वहीं इनकी प्रोडक्ट की कास्टिंग को कम भी करते हैं। ऐसे में गधों को यहां के लोग पालते हैं।

गणपति पूजा में आएगा जापानी दल:

ठाणे में होने वाली गणेश पूजा को देखने के लिए जापानी लोगों का एक दल आएगा। वह यहां रुक कर गणेश पूजा को लेकर अध्ययन करेगा।

See also  रायपुर में भाजपा का महामंथन! कोर ग्रुप की बैठक में तय होगा भविष्य का रोडमैप…
Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।