चड़ीगढ़/टीआरपी ब्यूरो। हरियाणा चुनाव के नतीजों से सियासत का खेल पलपल बदल रहा है। बीजेपी यहां

सबसे ज्यादा सीटें जीतने के बाद भी बहुमत से दूर है। हालांकि इस बीच सूत्रों के हवाले से जानकारी मिली

है कि दुष्यंत चौटाला की जेजेपी बीजेपी को समर्थन कर सकती है। वहीं सीएम खट्टर के राज्यपाल से मुलाकात

करने समय मांगने की बात भी सामने आ रही है। हालांकि अभी तक बीजेपी या जेजेपी की ओर से इसकी

अधिकारिक पुष्टि नहीं की गई पर सरकार बनाने के लिए तोड़जोड़ जारी है।

बता दें कि हरियाणा चुनाव के परिणाम काफी चौंकाने वाले हैं। जहां बीजेपी 70 से ज्यादा सीटें जीतने का

दावा कर रही थी, वहां अभी 40 सीटों पर ही बढ़त बनाए हुए है। जबकि राज्य में बहुमत का आंकड़ा

46 है। ऐसे में यदि जेजेपी उसे समर्थन करती है तो पार्टी फिर से सत्ता में आ जाएगी। दूसरी तरफ 2014 में

महज 15 सीटें हासिल करने वाली कांग्रेस ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 31 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।

See also  छत्तीसगढ़ में अब भी जारी है पेंगोलिन की तस्करी, राजधानी में करोड़ों की कीमत के जिंदा पैंगोलिन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

पूरे घटना क्रम कांग्रेस आलाकमान अपनी नजर बनाए हुए है।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।