रायपुर। कोरोना काल में लॉक डाउन के कारण अन्य राज्यों में फंसे छत्तीसगढ़ के श्रमिकों को वापस लाने छत्तीसगढ़ सरकार ने तैयारियां प्रारंभ कर दी हैं। इन श्रमिकों के रेल के माध्यम से छत्तीसगढ़ आगमन के लिए राज्य शासन ने 8 रेलवे स्टेशन बिलासपुर, चम्पा, बिश्रामपुर, जगदलपुर, भाटापारा, रायपुर, दुर्ग और राजनांदगांव प्रस्तावित किए हैं।

परिवहन विभाग के सचिव डॉ कमलप्रीत सिंह ने रायपुर के डिविजनल रेलवे मैनेजर को पत्र लिखकर रेल मंत्रालय की गाइडलाइन के अनुसार सभी व्यवस्थाओं का आंकलन करने को कहा है।

जांच के बाद क्वारेंटाइन में रहना होगा

डॉ कमलप्रीत सिंह ने कहा है कि छत्तीसगढ़ आने वाले श्रमिकों को चिन्हित रेलवे स्टेशनों पर रिसीव कर रेल मंत्रालय की गाइड लाइन के अनुसार होल्डिंग एरिया में स्वास्थ्य परीक्षण कराया जाएगा और उनके गंतव्य स्थल पर पहुंचाने की बस के माध्यम से व्यवस्था की जाएगी। इसके साथ ही साथ उन्हें क्वारेंटाइन में रखने की व्यवस्था भी की जाएगी।

परिवहन सचिव ने डीआरएम को जिला कलेक्टर से समन्वय कर रेलवे मंत्रालय की गाइडलाइन अनुसार रेलवे स्टेशन पर उपलब्ध व्यवस्थाओं -सुविधाओं का आंकलन करने को कहा है। उन्होंने कहा कि इसके लिए जिला प्रशासन और रेलवे के अधिकारी संयुक्त रूप से सर्वेक्षण कर ले ताकि श्रमिकों के आने, उनके स्वास्थ्य परीक्षण और उन्हें उनके गंतव्य तक भेजने तथा क्वॉरेंटाइन में रखने की व्यवस्थाएं सुगमता से की जा सकें।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।

 

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।