Draupadi murmu

रायपुर। राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 31 अगस्‍त को छत्‍तीसगढ़ के दौरे पा आ रही हैं। दो दिनों के इस प्रवास के दौरान वे रायपुर और बिलासपुर में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होंगी।

मिली जानकारी के मुताबिक राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू इंडियन एयरफोर्स के विशेष विमान से 31 अगस्‍त को सुबह करीब 10 बजे रायपुर पहुंचेंगी। एयरपोर्ट से राष्‍ट्रपति सीधे राजभवन आएंगी। राष्‍ट्रपति मुर्मू राजधानी में बलौदबाजार रोड स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय ट्रस्‍ट “शांति सरोवर” में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगी। साथ ही वे गुरुघासी दास संग्रहालय का दौरा करेंगी। इस दौरान राज्‍यपाल विश्व भूषण हरिचंदन भी उनके साथ रहेंगे। राष्‍ट्रपति राजभवन में रात्रि विश्राम करेंगी। इस दौरान उनके सम्‍मान में राजभवन में रात्रि भोज का आयोजन भी किया जाएगा।

अगले दिन 1 सितंबर को द्रौपदी मुर्मू बिलासपुर जाएंगी। वे रायपुर से हेलीकॉप्‍टर से बिलासपुर के लिए रवाना होंगी। जहां वे सबसे पहले रतनपुर स्थित महामाया मंदिर में दर्शन करेंगी और उसके बाद बिलासपुर स्थित गुरु घासी दास सेंट्रल यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। यह समारोह सुबह 11 बजे से शुरू होगा। वहां से रायपुर लौटने के बाद वे अपने विशेष विमान से दिल्‍ली लौट जाएंगी।

See also  VIDEO : ED की छापेमारी के खिलाफ प्रदर्शन, कांग्रेस नेताओं की ईडी अफसर से बहस, मंगाई गई अतिरिक्त फोर्स

बता दें कि राष्‍ट्रपति के रुप में द्रौपदी मुर्मू का यह पहला छत्‍तीसगढ़ दौरा होगा। इससे पहले वे राष्‍ट्रपति पद के चुनाव के दौरान एनडीए के प्रत्‍याशी के रुप में छत्‍तीसगढ़ आई थीं।