जेल बना जंग का मैदान, कैदियों में फायरिंग कई के मरने की सूचना... चित्रकूट जिला कारागार पुलिस छावनी में तब्दील
जेल बना जंग का मैदान, कैदियों में फायरिंग कई के मरने की सूचना... चित्रकूट जिला कारागार पुलिस छावनी में तब्दील

टीआरपी डेस्क। कोरोना संकट के बीच जेल में कैदियों के बीच जो भिड़ंत की खबरे आ रही हैं। उत्तर प्रदेश का चित्रकूट जिला कारागार गोलियों की तड़तड़ाहट से गुंज उठा है। जिसमें दर्जनों राउंड गोलियां चली है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जिला जेल रगौली में दो कैदियों में विवाद इसकी वजह बनी। जिसमें कई राउंड फायरिंग भी हुई जिसमें दो क़ैदियों की मौत हो गई है। फिलहाल अभी तक मिली जानकारी के अनुसार, पूरा प्रशासन जेल के अंदर पहुंच गया है और मामले की जांच पड़ताल में जुट गया है। जेल में मचे हड़कंप और भिड़ंत की खबर मिलते ही चित्रकूट पुलिस मौके पर पहुंच गई है।

अंबेडकरनगर में गुरुवार को भी कैदी गुड्डू मास्टर व आकाश सिंह तथा सुशील मौर्या के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया जिसके बाद दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए तथा उनमें मारपीट शुरू हो गई। जब तक जेल पुलिस मामले को शांत करा पाती तब तक भारी संख्या में कैदियों ने बैरक से निकलकर मारपीट शुरू कर दिया। इसमें कैदी अतुल सिंह , सुशील मौर्या, प्रदीप यादव व ओम गिरी घायल हो गए हैं । पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि फिलहाल मामले को शांत करा दिया गया है।

See also  मेट्रो के लिए बनाई जा रही सुरंग के कारण घरों में पड़ी दरार, इतने लोगों को होटल में किया गया शिफ्ट
Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।