बघेल-सिंहदेव मामले में राहुल गांधी के बाद हुई प्रियंका गांधी की एंट्री... क्या अब सुलझेगा मामला?

टीआरपी डेस्क। कांग्रेस आलाकमान के बुलावे पर दिल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ मुलाकात शुरू हो गई है। ऐसी जानकारी मिल रही है कि इस बैठक में छत्तीसगढ़ प्रभारी पीएल पुनिया के साथ कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी और प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया भी मौजूद हैं।

बंद कमरे में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और राहुल गांधी की प्रियंका गांधी और प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया की मौजूदगी में मुलाकात चल रही है। उधर, प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया के आवास पर करीब 2 घंटे तक कांग्रेस विधायकों की बैठक हुई। इस बैठक में छत्तीसगढ़ से दिल्ली पहुंचे 3 मंत्री सहित 50 से अधिक कांग्रेस विधायक शामिल हुए। पीएल पुनिया दिल्ली पहुंचे विधायकों पर भड़कते हुए कहा कि पार्टी में अनुशासनहीनता कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

मिली जानकारी के बाद सभी विधायक एआईसीसी पार्टी मुख्यालय जाएंगे, जहां उनकी पार्टी के शीर्ष नेताओं से मुलाकात होगी।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएपपर

See also  नक्सलियों के गढ़ में कोरोना से इनामी नक्सली की मौत!

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।