बॉलीवुड डेस्क। बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक एक्टिंग का लोहा मनवा चुकी प्रियंका चोपड़ा अब राइटिंग की दुनिया में भी अपने कदम रखने जा रहीं है। प्रियंका की बुक ‘अनफिनिश्ड’ लॉन्च होने के लिए तैयार है। उनकी किताब 9 फरवरी को रिलीज होने वाली है, जिसे लेकर प्रियंका बहुत एक्साइटेड हैं।

सोशल मीडिया पर बुक ‘अनफिनिश्ड’ की पहली झलक

हाल ही में प्रियंका ने अपनी किताब की पहली कॉपी देखने के बाद सोशल मीडिया पर अपना अनुभव साझा किया। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी बुक ‘अनफिनिश्ड’ की पहली झलक शेयर की। बुक के साथ खुद की फोटो शेयर करते हुए प्रियंका ने एक इमोशनल नोट भी लिखा।

”अनफ‍िनिश्ड का मेरे लिए गहरा मतलब है”-प्रियंका चोपड़ा

प्रियंका ने किताब का कवर शेयर करते हुए लिखा- “अजीब बात है, मैंने इस संस्मरण का नाम इसे लिखने से सालों पहले ही सोच लिया था। 20 साल तक एक पब्ल‍िक पर्सन रहने के बाद, जिसमें आगे और भी जीने और मेरी पर्सनालिटी से अलग कई और बातों की लिस्ट है। पर्सनली और प्रोफेशनली, मैं बहुत ज्यादा #Unfinished हूं। लेक‍िन संस्मरण को लिखने की मजेदार बात यह है कि ये आपके चीजों को देखने का नजर‍िया बदल देती है, जो आपने सोचा था। इसे लिखते हुए मैंने पाया कि अनफ‍िनिश्ड का मेरे लिए गहरा मतलब है, बल्क‍ि इसमें मेरी जिंदगी की सबसे आम बातें हैं।”

See also  ब्रेकिंग : मुख्यमंत्री बघेल ने प्रदेश में कोरोना की रोकथाम के लिए 60 करोड़ रूपए जारी किए

प्रियंका की इस किताब में उनसे जुड़े कई राज आपको पढ़ने के लिए मिलेंगी। इसमें उन्होंने अपने बचपन, मिस इंडिया, मिस वर्ल्ड बनने के बाद बॉलीवुड में कदम रखने से हॉलीवुड जाने तक के बारे में बताया है।

इसके आलावा अपने पर्सनल लाइफ को लेकर भी कई राज खोले हैं। जो शायद ही किसी को पता होगा। प्रियंका अपने फैंस से उनकी जिंदगी की ‘अनफिनिश्ड’ कहानियों के बारे में भी पूछती रहती हैं।

प्रियंका की इस किताब को लेकर उनके फैंस भी काफी एक्साइटेड हैं। अब तक प्रियंका की ओर से शेयर की गई तस्वीर को 10 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। साथ ही फैंस इस पर लगातार कमेंट्स और प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।