ऋषिकेश। पतंजलि योगपीठ (Patanjali Yogpeeth) के महामंत्री और पतंजलि आयुर्वेद के सीईओ आचार्य बालकृष्ण (Acharya Balakrishna) की तबियत आज अचानक खराब हो गई है। उनको ऋषिकेश के एम्स हास्पिटल में भर्ती (Admitted to AIIMS Hospital, Rishikesh) कराया गया है। डॉक्टर्स का कहना है कि आचार्य बालकृष्ण(Acharya Balakrishna) को कोई न्यूरोलॉजिकल प्रॉब्लम (Problems related to neuro) है। उसका इलाज जारी है।


बेसुध हालत में थे आचार्य बालकृष्ण:

पतंजलि योगपीठ के महामंत्री और योग गुरु बाबा रामदेव के सहयोगी आचार्य बालकृष्ण (Acharya Balakrishna)  की तबीयत बिगड़ने पर आज उन्हें हरिद्वार के पतंजलि योगपीठ स्थित आॅफिस से ऋषिकेश के एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि आचार्य बालकृष्ण (Acharya Balakrishna) को बेसुध हालत में पहले तो हरिद्वार के पतंजलि योगपीठ के पास भूमानंद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसके बाद डॉक्टरों ने उन्हें ऋषिकेश के एम्स(AIIMS Hospital, Rishikesh) के लिए रेफर कर दिया।
वहीं पतंजलि योगपीठ प्रबंधन इस मामले में कुछ भी कहने से बच रहा है। दूसरी तरफ भूमानंद अस्पताल में आचार्य बालकृष्ण का मेडिकल परीक्षण करने वाले डॉक्टरों के मुताबिक आचार्य बालकृष्ण (Acharya Balakrishna) को बेसुध हालत में यहां लाया गया था और वे सही से बता नहीं पा रहे थे कि उन्हें क्या शारीरिक कष्ट है? फिलहाल मेडिकल परीक्षण में उनके सभी टेस्ट नार्मल आए हैं, लेकिन न्यूरो से संबंधित दिक्कत(Problems related to neuro) को ध्यान में रखते हुए उन्हें तत्काल ऋषिकेश के एम्स में लाया गया। डॉक्टर्स का कहना है कि उनके स्वास्थ्य में सुधार आने में कुछ वक्त लग सकता है। उनका इलाज जारी है।

See also  Green Asha Cross Hormuz Straight : स्ट्रेट ऑफ होर्मुज सुरक्षित निकला भारतीय टैंकर ‘ग्रीन आशा’, खाड़ी तनाव के बीच भारतीय झंडे वाला 9वां जहाज

आयुर्वेद के प्रकांड विद्वान हैं आचार्य :

इस बात को आज पूरी दुनिया जानती है कि आचार्य बालकृष्ण(Acharya Balakrishna) आयुर्वेद के प्रकांड विद्वान हैं। इसमें कोई संदेह नहीं है। पतंजलि योगपीठ की स्थापना के पीछे इनका बहुत बड़ा योगदान है। आज पूरी दुनिया में जो भी जड़ी-बूटियों की दवाएं जा रही हैं उनके विकास में आचार्य का काफी योगदान है। उन्होंने मृतप्राय हो चले आयुर्वेद को एक बार पुनर्जीवित किया है। पूरी दुनिया में इनके बड़ी तादाद मे प्रशंसक और भक्त हैं।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।