बैंक फ्राड मामले में रायपुर के शराब और होटल कारोबारी सुभाष शर्मा की 31.83 करोड़ की संपत्ति कुर्क
बैंक फ्राड मामले में रायपुर के शराब और होटल कारोबारी सुभाष शर्मा की 31.83 करोड़ की संपत्ति कुर्क

रायपुर। प्रवर्तन निदेशालय (ED) द्वारा छत्तीसगढ़ में बैंक फ्राड मामले में गिरफ्तार सुभाष शर्मा से जुड़ी 31.83 करोड़ रुपए की संपत्ति कुर्क की गई है। यह कार्यवाही मनी लांड्रिंग के मामले में हुई है। बता दें कि इससे पहले ED ने शर्मा से जुड़ी करीब 7 करोड़ 85 लाख रुपये मूल्य की संपत्ति को अटैच किया था।

ED के अधिकारियों ने बताया, सुभाष शर्मा ने बड़े पैमाने पर फर्जी तरीके से ऋण लिया। बाद में इस कर्ज को अपनी अलग-अलग कंपनियों में हस्तांतरित कर दिया। जांच में सामने आया कि सुभाष शर्मा ने 29.65 करोड़ रुपए की ऋण राशि विभिन्न कंपनियों के जरिये मेसर्स छत्तीसगढ़ स्टील एंड पॉवर लिमिटेड के फेरो एलॉयस यूनिट के संयंत्र और मशीनरी में निवेश किये। इस राशि के बराबर के शेयर सुभाष शर्मा की तीन शैल कंपनियों के नाम पर जारी कर दिये गये। सुभाष शर्मा ने इन शैल कंपनियों का उपयोग बैंक से मिली ऋण राशि को डाइवर्ट करने के लिए किया।

See also  श्रद्धालुओं के लिए बनेगा छठ घाट, वित मंत्री ने की 15 लाख की घोषणा

ये संपति अटैच

जानकारी के अनुसार ED ने 29.65 करोड़ रुपये मूल्य की मेसर्स छत्तीसगढ़ स्टील एंड पॉवर लिमिटेड के फेरो एलॉयस यूनिट के संयंत्र और मशीनरी को कुर्क किया है। इसके अलावा रायपुर के पुरैना गांव में स्थित 2 करोड़ 18 लाख रुपये मूल्य की जमीन को भी कुर्क किया गया है। यह सुभाष शर्मा की शैल कंपनी मेसर्स सौम्य प्रकाशन लिमिटेड के नाम पर है। अधिकारियों ने बताया, मामले में अभी जांच जारी है। बैंकों की शिकायत पर CBI भी इस मामले की जांच कर रही है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।