किसान मुआवज़ा मामला: कोर्ट ने रविवि के कम्प्यूटर, स्मार्ट बोर्ड सहित अन्य सामानों को कुर्क करने का दिया आदेश
किसान मुआवज़ा मामला: कोर्ट ने रविवि के कम्प्यूटर, स्मार्ट बोर्ड सहित अन्य सामानों को कुर्क करने का दिया आदेश

रायपुर। पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय की बीए, बीकॉम, बीएससी समेत तमाम स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम की परीक्षाओं में इस बार पुनर्मूल्यांकन का प्रावधान नहीं होगा। सेमेस्टर की परीक्षा के बाद रविवि की वार्षिक परीक्षाएं 15 जून से शुरू होंगी। ये परीक्षाएं तीन जुलाई तक चलेंगी। चूंकि परीक्षाएं ऑनलाइन मोड पर होंगी और परीक्षार्थी घर बैठे ही परीक्षा देंगे। इसलिए फिलहाल पुनर्मूल्यांकन का प्रावधान नहीं रखा गया है।

सुबह 11 बजे से शुरू होगी प्रश्न पत्र भेजने की प्रक्रिया

आनलाइन, मेल, वाट्सएप और वेबसाइट के जरिए परीक्षार्थियों को प्रश्न पत्र भेजने की प्रकि्या शुरू होगी। परीक्षा तिथि के दिन सुबह 11 बजे से प्रक्रिया शुरू होगी। सेमेस्टर परीक्षाओं की तरह वार्षिक परीक्षाओं में भी परीक्षार्थी घर बैठे प्रश्न पत्र हल कर सकेंगे।

विवि की समय-सारणी के अनुसार प्रतिदिन आधे घंटे पहले रविवि की वेबसाइट www.prsu.ac.in पर प्रश्र पत्र अपलोड किया जाएगा। इसके अलावा परीक्षार्थियों के मेल, वाट्सएप और वेबसाइट पर भी प्रश्न पत्र भेजा जाएगा। परीक्षा के पांच दिन बाद कापी जमा करना अनिवार्य होगा। इसके लिए बंद लिफाफे में डालकर कापियों को अपने केंद्र में जमा करेंगे। यदि कोई केंद्र तक जाने में असमर्थ है तो वह स्पीड पोस्ट के माध्यम से भेज सकते हैं।

See also  भीषण सड़क हादसा : तेनाकासी में दो बसों की आमने-सामने की टक्कर, 6 की मौत और 32 घायल

परीक्षार्थी चाहें तो ए फोर साइज के 32 पेज के कागज को उत्तर-पुस्तिका बना सकते हैं। इसके लिए उत्तर-पुस्तिका की मुख्य पृष्ठ विवि की वेबसाइट से डाउनलोड करके मुख्य पेज के तौर पर स्टेपल करना होगा। परीक्षा में नाम, अनुक्रमांक और निर्धारित जगह पर हस्ताक्षर करना अनिवार्य होगा। इधर, परीक्षा को लेकर तैयारियां भी तेज कर दी गई है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर

 

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।