बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
Top Stories

अक्षय कुमार PUBG के बदले लेकर आए FAU-G, बोले- PM Modi का आत्मनिर्भर अभियान

TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

नई दिल्ली। भारत में लोकप्रिय गेम PUBG को बैन कर दिया गया है। इस चीनी गेम को लेकर यूथ में काफी क्रेज था। अब बॉलीवुड के मिस्टर खिलाड़ी अक्षय कुमार इस गेम का तोड़ FAU-G के रूप में लेकर आए हैं। बॉलीवुड के खिलाड़ी ने FAU-G गेम लॉच किया है।

अक्षय कुमार ने ट्वीट के जिरए इस गेम की जानकारी दी है। यह पोस्ट ट्वीटर पर काफी वायरल हो रही है। खास यह कि इस गेम से होने वाली कमाई का एक हिस्सा भारत के वीर ट्रस्ट को दिया जाएगा। इस ट्रस्ट को गृह मंत्रालय ने गठित किया है।

अक्षय कुमार (Akshay Kumar) ने ट्वीट कर लिखा है कि 'पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के आत्मनिर्भर अभियान का समर्थन करते हुए एक्शन गेम FAU-G पेश करते हुए बेहद खुशी हो रही है। मनोरंजन के अलावा प्लेयर्स इसके जरिये सैनिकों के बलिदान के बारे में भी जान सकेंगे। इस गेम से होने वाली कमाई का 20 फीसदी भारत के वीर ट्रस्ट को डोनेट किया जाएगा।

यह भी देंखें

https://youtu.be/KPW84k45C8w

https://twitter.com/akshaykumar/status/1301832896185954304?s=20

आपको बता दें कि सीमा पर चीन के साथ जारी गतिरोध के बीच भारत सरकार ने PUBG समेत 118 और चीनी मोबाइल ऐप्स को बैन कर दिया है।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।

Rverma
लेखक / पत्रकार:

Rverma

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन