टीआरपी डेस्क । इंडिपेंडेंट सिनेमा और कमर्शियल सिनेमा की बेहतरीन अदाकारा Radhika Apte का नाम

उन चुनिंदा बॉलीवुड एक्ट्रेस में शामिल है जिन्होंने अपने काम से इस इंडस्ट्री में जगह बनाई है।

कई बॉक्स ऑफिस हिट्स उनके नाम हैं और तमाम वेब सीरीज में उनकी मौजूदगी दिखती है।

वे नई जमाने की ऐसी अदाकारा हैं जो हर तरह के काम करना पसंद करती हैं और पूरी तन्मयता से भी करती हैं।

अपने एक इंटरव्यू में राधिका ने दावा भी किया है कि James Bond की नई फिल्म के लिए उनका भी ऑडिशन हुआ था।

Star Wars के लिए भी आ चुका है कॉल

एक लीडिंग मैगजीन को दिए इंटरव्यू में राधिका ने कहा है ‘मेरे पास जेम्स बॉन्ड मूवी के लिए ऑडिशन कॉल आया था।

वैसे Star Wars के लिए भी एक कॉल आ चुका है।

बड़ी बात यह है कि वो लोग मेरे जैसे कलाकारों के लिए रोल बना रहे हैं।

See also  Veer Bal Diwas: आज वीर बाल दिवस पर विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, इंडोर स्टेडियम में सुरुज कवि सम्मेलन में करेंगे शिरकत

किन्ही खास तरह के कलाकारों के लिए ये रोल नहीं लिखे जा रहे, यही बात खुश कर देने वाली है।

पैडमैन से आई थी चर्चा में

2018 में रिलीज हुई उनकी हिन्दी फिल्म ‘अंधाधुन’ को जबरदस्त सफलता मिली थी।

इस फिल्म को और पैडमैन को भी नेशनल अवॉर्ड्स मिले।

पैडमैन में भी राधिका ने अक्षय कुमार के साथ काम किया था।

जल्द ‘रात अकेली है’ में नजर आएंगी राधिका

जल्दी ही राधिका की फिल्म ‘रात अकेली है’ आने वाली है।

इस फिल्म में उनके साथ नवाजुद्दीन सिद्दीकी भी नजर आएंगे।

दोनों इस फिल्म का फर्स्ट शेड्यूल पूरा कर चुके हैं। इसे लखनऊ में शूट किया गया है।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।