बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
Top Stories

भड़के पत्रकारिता के छात्रों ने किया उग्र प्रदर्शन, कुलपति पर लगाया ये आरोप

TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

रायपुर। प्रदेश के कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता विश्वविद्यालय में आज छात्रों ने कुलपति बलदेव भाई शर्मा के चेंबर का घेराव किया। छात्रों ने कुलपति पर आरोप लगाया है कि कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता विश्वविद्यालय के कुलपति ने जब से कुलपति का पदभार संभाला है, तब से कुलपति छात्रों से नहीं मिलते हैं और न ही किसी तरह की छात्रों की परेशानी को समझने का प्रयास करते हैं।

छात्रों ने आरोप लगाते हुए कहा ऐसे में एक नहीं कई बार छात्रों ने उनसे मिलने की कोशिश की मगर वह हमेशा गायब ही रहे।

बता दें यह मुद्दा तब गरमाया जब विश्वविद्यालय ने कुछ दिन पहले वेबीनार का आयोजन किया और उस वेबीनार पर छात्रों ने आपत्ति जताते हुए कहा है कि जब से नए कुलपति बलदेव भाई शर्मा कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता विश्वविद्यालय के कुलपति बने हैं। तब से ही सिर्फ और सिर्फ वेबीनार और बाकी अन्य कार्यक्रमों में आज तक के लोगों को ही निमंत्रण दिया जाता है।

एडमिशन के लिए हो रही है परेशानी : Journalism students

इस वेबीनार में भी संजय द्विवेदी को आमंत्रित किया गया था। जिससे छात्र काफी नाराज दिखाई देते हुए कुलपति के दफ्तर तक पहुंचे। यही नहीं मामला तब ज्यादा गरमाया जब लगातार बच्चे पत्रकारिता विश्वविद्यालय में एडमिशन के लिए आ रहे हैं और हर तरह की समस्याओं से उन्हें जूझना पड़ रहा है। चाहे वो एडमिशन की समस्या हो या फिर एडमिनिस्ट्रेटिव ब्लॉक में किसी सूचना के बारे में जानकारी।

छात्रों ने कुलपति पर यह आरोप भी लगाया है कि न ही विश्वविद्यालय के विभागों में विभाग अध्यक्ष उपस्थित रहते हैं और न ही कोई कर्मचारी सीधे मुंह बात करते हैं। इसके अलावा उनका कहना था की लगातार एडमिशन के लिए तो हम आते हैं।

मगर विश्वविद्यालय का रवैया एकदम ढीला ढाला और सुस्त नजर आता है जिससे ना तो एडमिशन की प्रक्रिया पूरी हो पाती है और उन्हें बार-बार शहर से इतनी दूर स्थित विश्वविद्यालय में आने का खर्चा उठाना पड़ता है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटर, टेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

The Rural Press ब्यूरो
लेखक / पत्रकार:

The Rural Press ब्यूरो

सम्पादकीय डेस्क (The Rural Press Editorial Team)

The Rural Press की विशेष सम्पादकीय एवं ग्रामीण खोजी पत्रकारिता टीम। जमीनी मुद्दों, कृषि संकट और निष्पक्ष जनसरोकार की विश्वसनीय रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन