बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
Top Stories

Rahul Gandhi Defamation Case: राहुल की राजनीती में लगेगा लंबा ब्रेक या जाना होगा जेल…भविष्य पर हो रहे सवाल

Rahul Gandhi Defamation Case: राहुल की राजनीती में लगेगा लंबा ब्रेक या जाना होगा जेल…भविष्य पर हो रहे सवाल
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

विशेष संवादाता, रायपुर

शुक्रवार को लोकसभा सचिवालय से वायनाड लोकसभा सीट से सांसद राहुल गांधी की सदस्यता समाप्त कर दिए जाने के पश्चात् अब राहुल का सियासी भविष्य क्या होगा?… कैसा होगा उस पर सियासी हलकों में चर्चा गरमा गई है। सियासतदांओं ने भी अपने अपने तरीकों से राहुल की सांसदी जाने के बाद उनके भविष्य को लेकर बातें होने लगी है। लोगों में भी इस फैसले को लेकर कयास लगने लगे हैं। लब्बोलुआब यह कि आज ही संसद से पूर्व सांसद हो चुके राहुल गांधी देश के सबसे पुराने राजनैतिक नेहरू-गांधी परिवार के पहले शख्स भी बन गए हैं जिनकी सांसदी छीन ली गई है।

शुक्रवार को लोकसभा सचिवालय ने इसका नोटिफिकेशन जारी कर दिया। उन्हें संविधान के अनुच्छेद 102 (1) और ‘जन प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951’ की धारा 8 के तहत संसद की सदस्यता से अयोग्य घोषित किया गया है। राहुल की संसद सदस्यता छीन लिए जाने के बाद अब क्या होगा …क्या वो चुनाव लड़ सकेंगे या कहीं उन्हें जेल तो नहीं जाना होगा, क्या राहुल आगामी वर्षों में लोकसभा चुनाव नहीं लड़ सकेंगे.. जैसे अहम् सियासी सवाल सभी के ज़ेहन में उठने लगे हैं।

ऐसे समझे क्या और कैसा होगा

0 हेट स्पीच के केस में राहुल गांधी अपनी सदस्यता रद्द करने के लोकसभा सचिवालय के नोटिफिकेशन को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दे सकते हैं

0 मानहानि मामले में 2 साल की सजा के खिलाफ राहुल गांधी हायर कोर्ट में अपील करेंगे अगर उनकी कन्विक्शन रद्द होगी तो सजा बहाल रहेगी

0 आम चुनाव होने में अगर 6 महीने से ज्यादा का समय है ताे राहुल की केरल की वायनाड सीट पर उप चुनाव होगा

0 उपचुनाव तभी लड़ सकते हैं जब मानहानि के मूल केस में हाई कोर्ट राहुल की कन्विक्शन पर या लोकसभा सदस्यता रद्द करने के नोटिफिकेशन पर सुप्रीम कोर्ट रोक लगा दे

0 अगर ऊपरी अदालत से राहुल गांधी को कोई राहत नहीं मिली तब राहुल की कानूनी लड़ाई दो मोर्चों पर सदस्यता और मानहानि के लिए होगी

0 इससे पहले भी दोषी साबित होने के बाद सांसदों-विधायकों की सदस्यता ‘रिप्रेजेंटेशन ऑफ द पीपुल्स एक्ट 1951’ के आने के बाद राहुल की तर्ज पर सदस्यता गंवानी पड़ी है

Rverma
लेखक / पत्रकार:

Rverma

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन