बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
Top Stories

रेलवे ने रद्द की कुछ फेस्टिवल और क्लोन ट्रेनें, सफर में जानें से पहले जान लीजिए रद्द ट्रेनों के बारे में, देखें लिस्ट

TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

टीआरपी डेस्क। कोरोना और लॉकडाउन की वजह से पहली बार देश में रेलवे की गति रुकी थी। हालांकि श्रमिक परिवारों को उनके घर तक पहुंचाने के लिए रेलवे की ओर से कुछ स्पेशल ट्रेनें चलाई गई थीं। इसके अलावा रेलवे ने धीरे-धीरे मालगाड़ियों का संचालन भी शुरू कर दिया था। 

कोरोना के बीच त्यौहारों की रौनक को देखते हुए रेलवे ने स्पेशन ट्रेन चलाने का निर्णय लिया। हालांकि रेलवे ने छह फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन और दो क्लोन ट्रेन के संचालन को रद्द कर दिया है। ये ट्रेन रेलवे के अगले आदेश तक रद्द रहेंगी। अगर आप फेस्टिवल के समय बाहर जाने की सोच रहे हैं तो एक बार रद्द की गई ट्रेनों की लिस्ट जरूर देखें।

रेलवे ने जिन ट्रेनों को ऑपरेशनल कारणों से रद्द करने के लिए कहा है, उसमें ये हैं शामिल

पटना, राजेंद्र नगर टर्मिनल से नई दिल्ली आने वाली गाड़ी संख्या 03293, क्लोन स्पेशल ट्रेन एक नवंबर से रद्द
नई दिल्ली से राजेंद्र नगर जाने वाली गाड़ी संख्या 03294 क्लोन ट्रेन दो नवंबर से रद्द 
रद्द की गई स्पेशल ट्रेनों की लिस्ट
आनंद विहार स्टेशन से लखनई जाने वाली गाड़ी संख्या 04422, एक, चार और छह नवंबर के लिए रद्द
नई दिल्ली से श्री माता वैष्णों देवी कटरा जाने वाली गाड़ी संख्या 04401, दो और पांच नवंबर के लिए रद्द
श्री माता वैष्णों देवी कटरा से नई दिल्ली आने वाली गाड़ी संख्या 04402, तीन और छह नवंबर के लिए रद्द
दिल्ली से बठिंडा जाने वाली गाड़ी संख्या 04519 सात नवंबर कर रद्द रहेगी
बठिंडा से नई दिल्ली आने वाली गाड़ी संख्या 04520, एक से आठ नवंबर तक रद्द रहेगी

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।

Rverma
लेखक / पत्रकार:

Rverma

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन